नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। कास्टिंग काउच को लेकर बॉलीवुड के कलाकार कई बार शॉकिंग खुलासे कर चुके हैं। फिल्मों में काम दिलाने के बहाने फायदा उठाने की बात की जाती है। अब गोवा में आयोजित IFFI इवेंट में बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर इम्तियाज अली ने Casting Couch को लेकर अपनी राय बताई है। इम्तियाज अली बताते हैं की लोगों के मन में काम के बदले कंप्रोमाइज का डर बैठा रहता है, लेकिन कंप्रोमाइज से काम नहीं मिलता।
कंप्रोमाइज करने का नहीं मिलता फायदा
इम्तियाज अली ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ी बातें कही है। उन्होंने कहा, ‘मैं इंडस्ट्री में 15 से 20 साल से कम कर रहा हूं। मैंने भी कास्टिंग काउच के बारे में बहुत कुछ सुना है। इंडस्ट्री में लड़कीयां काम के लिए आती हैं, लेकिन उन्हें डर रहता है कई चीजों का। क्योंकि अधिकतर जो महिला या यंग गर्ल ना बोलती हैं उसने काम के चांसेस काम होते हैं।’
करीना कपूर का दिया उदाहरण
Imtiaz Ali ने फिल्म के सेट पर वूमेन सेफ्टी को लेकर भी बात की है। इम्तियाज अली ने करीना कपूर का एग्जांपल देते हुए बताया की ‘वह फिल्म ‘जब वी मेट’ के सेट पर सेफ थीं। करीना कपूर इंडस्ट्री की बेटी हैं उन्होंने शुरू से ही हर चीज देखी हुई है। फिल्म का एक सीन था जब करीना बर्थ पर लेटी हुई थीं, लाइट मैन बताया कि और लाइट की जरूरत पड़ेगी। तो मैंने करीना से कहा कि आप वहां से हट जाइए लाइट का सेटअप करना है। तब करीना ने जवाब दिया लाइट मैन अपना काम कर सकते हैं। मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है बार-बार आने-जाने में टाइम वेस्ट होगा।’
इंडस्ट्री में सेफ हैं महिलाएं
इम्तियाज अली ने बातों ही बातों में यह भी खुलासा किया कि इंडस्ट्री में काम करने को लेकर महिलाएं सेफ हैं। डायरेक्टर के मुताबिक यह एक ऐसा इंसिडेंट है जहां से साबित होता है कि महिलाओं को कम करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं है। सभी लोग इंडस्ट्री में आराम से कम कर रहे हैं।





