नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शनिवार को जयपुर में आईफा 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें करीना कपूर, शाहिद कपूर, करण जौहर से लेकर बॉबी देओल जैसे कलाकार हुए शामिल। वहीं इसके साथ ही ओटीटी कैटेगरी में अवॉर्ड्स दिए गए। जहां नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो की दिलजीत-परीणीति अभिनीत फिल्म, अमर सिंह चमकीला और पंचायत सीजन 3 वेब सीरीज को बेस्ट खिताब से नवाजा गया । इसी के साथ ही इन एक्टर ने भी बेस्ट परफॉर्मर का अवॉर्ड जीता।
OTT कैटेगरी में अवॉर्ड
जयपुर में शनिवार को IIFA डिजिटल अवार्ड्स की शुरुआत हुई,जिसमें OTT कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए। इसमें अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे, जबकि पंचायत सीजन 3 और अमर सिंह चमकीला ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। इसमें पंचायत सीजन 3 में सचिव का अभिनय करनेवाले जीतेंद्र कुमार को बेस्ट परफॉर्मर का अवॉर्ड मिला है। वहीं अन्य कलाकारो ने भी कई अवार्ड अपने नाम किए। जिसकी लिस्ट कुछ इस प्रकार है। आइए जानते है…
आईफा डिजिटल अवॉर्ड 2025 बेस्ट फिल्म श्रेणी
-सर्वश्रेष्ठ फिल्म: दिलजीत-परीणीति की अमर सिंह चमकीला
-मुख्य भूमिका में एक्टिंग, बेस्ट फीमेल कृति सेनन, फिल्म: दो पत्ती
-लीड रोल एक्टिंग,बेस्ट मेल विक्रांत मैसी, फिल्म: सेक्टर 36
-बेस्ट निर्देशन इम्तियाज अली, फिल्म: अमर सिंह चमकीला
-सपोर्टिंग रोल एक्टिंग, बेस्ट फीमेल अनुप्रिया गोयनका, फिल्म: बर्लिन
-सपोर्टिंग रोल में एक्टिंग, बेस्ट मेल दीपक डोबरियाल, फिल्म: सेक्टर 36
-बेस्ट कहानी फीमेल कनिका ढिल्लों, ओरिजनल फिल्म: दो पत्ती
-बेस्ट वेब सीरीज: फिल्म पंचायत सीजन 3
-लीड रोल में एक्टिंग, बेस्ट फीमेल एक्टर श्रेया चौधरी, सीरीज: बंदिश बैंडिट्स सीजन 2
-लीड रोल में एक्टिंग, बेस्ट मेल जितेंद्र कुमार, सीरीज: पंचायत सीजन 3
-सर्वश्रेष्ठ निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा, सीरीज: पंचायत सीजन 3
-सपोर्टिंग रोल एक्टिंग, बेस्ट फीमेल संजीदा शेख, सीरीज: हीरामंडी: द डायमंड बाजार
-सपोर्टिंग रोल में एक्टिंग, बेस्ट मेल फैजल मलिक, सीरीज: पंचायत सीजन 3
-बेस्ट कहानी ओरिजिनल सीरीज: कोटा फैक्ट्री सीजन 3
-सर्वश्रेष्ठ रियलिटी या बेस्ट नॉन-स्क्रिप्टेड सीरीज: फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स
-सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूसीरीज/डॉक्यू फिल्म: फेमस यो यो हनी सिंह
-बेस्ट टाइटल ट्रैक: मिसमैच्ड सीज़न 3 से इश्क है के लिए अनुराग सैकिया
IIFA 2025 में आगे क्या होगा
आज यानी 9 मार्च को होने वाले भव्य IIFA अवार्ड्स नाइट में दर्शक एक्टर कार्तिक आर्यन को IIFA अवार्ड्स के होस्ट के रूप में देखेंगे। वहीं दूसरी ओर, एक्ट्रेस करीना कपूर खान, IIFA के 25वें संस्करण में परफ़ॉर्म करती नज़र आएंगी, वे इस अवार्ड शो में अपने दादा महान फ़िल्म निर्माता राज कपूर को श्रद्धांजलि देंगी। इसकें साथ ही प्रतिष्ठित फ़िल्म शोले की 50वीं वर्षगांठ का विशेष जश्न मनाया जाएगा। जिसमें दिग्गज एमएमए फाइटर कॉम्बैट स्पोर्ट्स के एंथनी पेटिस भी विशेष रूप से मौजूद होगें। तो दूसरी तरफ बादशाह खान शाहरुख भी IIFA के 25वें संस्करण में करेगें परफॉर्म ।





