नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड के सबसे सफल कपल और एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान इन दिनों सुर्खियों में है। इब्राहिम ने हाल फिलहाल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उन्होने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नादानियां से अपने कॅरियर की शुरुआत की है। नेटफ्लिक्स की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नादानियां में खुशी कपूर के साथ इब्राहिम की यह फिल्म उतनी सफल नहीं रही जितनी उन्हें उम्मीद थी। फिल्म फ्लॉप होने पर उन्हें कई लोग ट्रोल ओर सोशल मीडिया प्श्र काफी आलोचना की जा रही है। इस बीच, अब्राहिम ने एक मीडिया चैनल के साथ इन मसलों पर खुलकर बात की है।
अपने बचबन के दिनों की बात याद करते हुए अब्राहिम कहते है कि यह सब पिता के साथ फिल्म सेट पर जाने-आने में और कुछ चीजों को देखने परखने के दौरान आगे बढ़ी है। उन्होने कहा कि मेरा फिल्म में काम करने का मन शुरु आत से ही रहा है। जब बचपन में धीरे-धीरे अभिनय का कीड़ा उन्हें जकड़ता चला गया। मुझे मेरे जीवन में लोगों ने माना कि मैं एक एक्टर बनूंगा, यह बातें और अहसास अंदर से आनी चाहिए।
ये सब पहले से चली आ रही चीजें है- खान
एक अभिनेता के बैकग्राउंड से आने के सवाल पर इब्राहिम ने कहा कि इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद हमेशा से रहा है, इस बातों में कई लड़कियां रही है जो फिल्म डेब्यू करने के बाद निशाने पर आती है। और मेरे इस मामले में मुझे पहले ही पता था कि फिल्म अच्छी हो या बुरी लेकिन ट्रोल किया जाना तय था। इस लिए मैं आलोचनाओं का सामना करने को तैयार हुं, लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह इतना कठोर होगा।
मेरी पहली फिल्म शानदार हो, लेकिन…
नादानियां फिल्म रिलीज होते ही फ्लॉप हो गई। इसको लेकर इब्रााहिम को काफी आलोचनाओ का सामना करना पड़ रहा है। इन ट्रोलर्स के सवाल पर वो कहते है। मैं चाहता था कि मेरी पहली फिन्म शानदार हो। मैं अपनी पहली फ़िल्म में शानदार बनना चाहता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, लेकिन में सीखना जारी रखूंगा।
मुझे अपनी चमड़ी मोटी करनी -खान
उन्होने आगे कहा, मेरे लिए एक आश्चर्यजनक बात है कि बॉलीवुड की स्टार प्रियंका चोपड़ा ने मेरा हौसला अफजाई की है। उन्होने मेरे लिए एक लंबा सा मैसेज लिखा। मुझे खुशी हुए उनके इस मैसेज का पढ कर। उन्होने कहा कि उन्होंने फिल्म देखी है और उन्हें लगता है कि मेरा भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने कहा कि मुझे अपना सिर ऊंचा रखना है, मेहनत करते रहना है। उन्होने कहा कि मुझे अपनी चमड़ी मोटी करनी है।
मुझे एक सफल इंसान से बात कर बहुत खुशी हुई। उनसे मुझे वाकई सुकून और प्रेरणा मिली। उनके इस संदेश से युवा खान में आलोचना को स्वीकार करने की विनम्रता और आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दोनों है।





