back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैं पिता का किरदार नहीं निभाना चाहता था : जैक एफ्रॉन

लॉस एंजेलिस, 12 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड स्टार जैक एफ्रॉन अपनी अपकमिंग फिल्म फायरस्टार्टर को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह एक पिता की भूमिका में हैं। द एलेन डीजेनरेस शो के लेटेस्ट एपिसोड में एफ्रॉन ने कहा, मैंने इसके बारे में इतना नहीं सोचा था। जब हमने फिल्म की शूटिंग की, तो मुझे दो हफ्ते तक क्वारंटाइन में रहना था, जब मैं क्वारंटाइन से बाहर आया, तो हमने फिल्म की शूटिंग करना शुरू कर दिया। यह सब इतना जल्दी हुआ कि मैं अपने किरदार को ठीक से समझ नहीं पाया। उन्होंने कहा, मुझे पिता-बेटी का एक सीन दिया गया था। उस सीन के दौरान मुझे एहसास हुआ कि मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। मुझे नहीं पता था कि मैं क्या कर रहा था। फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के बाद 17 अगेन के अभिनेता ने कहा कि वह जल्द बच्चे पैदा नहीं करना चाहते। फायरस्टार्टर स्टीफन किंग के 1984 की फिल्म पर आधारित है। यह फिल्म 13 मई को रिलीज होगी। –आईएएनएस पीके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...