back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ऑफर परेश रावल ने किया रिजेक्ट, कहा- रोल मेरे लायक..

वेटरन एक्टर परेश रावल ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा, एक अच्छी कहानी में भी एक्साइटमेंट वाला किरदार जरूरी होता है, मलयालम और हिंदी मेकर्स के बीच विवाद के कारण इसका टीजर की घोषणा टल गई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने अजय देवगन स्टारर हिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम 3’ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। परेश रावल ने पुष्टि की है कि उन्हें इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में एक अहम भूमिका की पेशकश की गई थी, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया।

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुएपरेश रावल ने बताया कि भले ही उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई, लेकिन जो किरदार उन्हें ऑफर किया गया, वह उन्हें रास नहीं आया।

किरदार में एक्साइटमेंट महसूस नहीं हुआ

परेश रावल ने साफ कहा कि वह तभी कोई रोल चुनते हैं, जब उसमें उन्हें व्यक्तिगत रूप से मज़ा आए। उन्होंने अपने फैसले के पीछे का कारण बताते हुए कहा, हां, मेकर्स ने मुझसे संपर्क किया था। लेकिन मुझे नहीं लगा कि वह किरदार मेरे लिए उपयुक्त है। (पार्ट पढ़ने पर) मज़ा नहीं आया। लेकिन स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है, मैं वास्तव में प्रभावित हुआ। मगर एक दमदार स्क्रिप्ट में भी आपको एक ऐसा किरदार चाहिए, जिसके लिए आप एक्साइटेड हों। वरना मज़ा नहीं आएगा।परेश रावल का यह बयान दर्शाता है कि वह अब सिर्फ उन्हीं किरदारों को चुनना पसंद करते हैं, जो उन्हें चुनौती दें और निभाने में रोमांचक लगें।

‘दृश्यम 3’ की रिलीज टाइमिंग पर विवाद

अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन और श्रिया सरन मुख्य भूमिका में होंगे। हालांकि, यह फ्रेंचाइजी इन दिनों अपनी रिलीज डेट को लेकर भी विवादों में घिरी हुई है। दरअसल, ‘दृश्यम’ मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। सूत्रों के मुताबिक, मलयालम फ्रेंचाइजी के मेकर्स (जीथू और एंटनी) और हिंदी रीमेक के प्रोड्यूसर कुमार मंगत के बीच एक समझौता है, जिसके तहत हिंदी टीम बिना ओरिजिनल मेकर्स की अनुमति के फिल्म के कंटेंट या रिलीज की घोषणा नहीं कर सकती।

मोहनलाल ने मलयालम संस्करण की शूटिंग की घोषणा की

एक चर्चित मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जब मोहनलाल ने मलयालम संस्करण की शूटिंग की घोषणा की, तो हिंदी टीम ने जल्दबाजी में 2 अक्टूबर 2026 की रिलीज डेट घोषित कर दी। इस अचानक घोषणा पर ओरिजिनल मेकर्स ने नाराज़गी जताई, जिसके बाद हिंदी टीज़र की रिलीज भी टाल दी गई। परेश रावल को पिछली बार हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थम्मा’ में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्मों में ‘हेरा फेरी 3’, ‘द ताज स्टोरी’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

शाइना एनसी ने द करेला स्टोरी 2 के पक्ष में दिया बयान, कहा- सच्चाई बंया करती है फिल्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आगामी हिंदी फिल्म The Kerala Story 2 के खिलाफ राजनीतिक विवाद के बीच, शिव सेना नेता Shaina NC ने फिल्म का खुलकर समर्थन किया है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...