नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हुमा कुरेशी की सबसे ज्यादा सुखियों में रहने वाली वेब सीरीज ‘महारानी 3’ आज रिलीज होने वाली है। पिछले 2 सीजन के शानदार सफलता के बाद अब ‘महारानी 3’ की काफी चर्चा हो रही है। वहीं, सीरीज के ट्रेलर में हुमा कुरैशी का नया अवतार और उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है।
रानी भारती की हुई वापसी
हुमा कुरेशी इस बार काफी दमदार लुक में नजर आ रही हैं। आपको बता दें, कि पिछले सीजन में रानी भारती केवल चौथी पास थी। लेकिन अब वह ग्रेजुएशन भी कर चुकी है। वहीं सीरीज के ट्रेलर में एक डायलॉग भी है कि ‘जब चौथी पढ़ी लड़की ने आप सबकी नाक में दम कर दिया। तो सोचो जब ग्रेजुएट हो जाएंगे तब क्या होगा। इसके साथ ही ट्रेलर में रानी भारती के बच्चों पर जानलेवा हमला होता है जिसके बाद रानी जेल से बाहर आने की अपील करती है। उसके साथ ही विपक्ष पार्टी को मुंह तोड़ जवाब भी देती हुई नजर आ रही हैं।
ऐसी है सीरीज की ‘कहानी
आपको बता दें, कि बिहार की राजनीति को दिखाती इस सीरीज में हुमा कुरैशी ने लीड रोल निभाया है, जो एक ऐसी महिला के किरदार में दिखती हैं, जिसके ऊपर उनके पति की हत्या का केस चल रहा है और वो जेल में हैं और उनके मीठ पीछे सरयंत्र बूना जा रहा है। ‘महारानी’ सीरीज में वह घर गृहस्थी संभालना जानती हैं, लेकिन एक दिन वह राज्य की सीएम बन जाती हैं और फिर राजनीति के दांव पेंच खेलने लगती हैं। लेकिन अब उनका अंदाज काफी बदल गया है और वो पहले से ज्यादा तेज हो गई है। ‘महारानी सीरीज के दो पार्ट आ चुके हैं, वहीं अब दशकों का इंतजार खत्म हो गया है और अब आज इसका तीसरा पार्ट आ रहा है जिसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें www.raftaar.in




