लॉस एंजिल्स, 20 मार्च (आईएएनएस)।स्क्वीड गेम के निर्देशक डोंग-हयाक हुई ने कहा कि वह दक्षिण कोरियाई किलर सर्वाइवल ड्रामा के अगले सीजन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, नए आइडियाज सोच रहे है। शनिवार के प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका अवार्डस समारोह में रेड कार्पेट पर डेडलाइन से बात करते हुए, शो के निर्माता ने कहा कि अभी कहने के लिए कुछ भी नहीं है, लेकिन वह दक्षिण कोरियाई किलर सर्वाइवल ड्रामा के अगले सीजन के लिए विचारों पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। डोंग-हयाक हुई ने कहा कि पार्ट 2 में और भी शानदार खेल होंगे, अभी मैं बस इतना ही कह सकता हूं। मैं अभी भी सीजन 2 के लिए विचार-मंथन और विचारों को एकत्रित कर रहा हूं। मैंने अभी तक लेखन की शुरूआत भी नहीं की है। यह पूछे जाने पर कि क्या फ्लैशबैक होंगे? क्या वे सीजन 1 के पात्र हमेशा के लिए चले गए हैं और क्या हम कुछ कलाकारों को किसी तरह वापस आते देखने की उम्मीद कर सकते हैं? डोंग-हयाक हुई ने हंसते हुए कहा कि नहीं, क्योंकि उनमें से ज्यादातर मर चुके हैं। मैं उन्हें सीजन 2 में वापस लाने के लिए कुछ कोशिश करूँगा। रेड कार्पेट पर स्क्वीड गेम सीजन 1 में कांग सा-बायोक की भूमिका निभाने वाले होयोन जंग की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि शायद उसकी एक जुड़वां बहन आप देखे सकते है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस





