back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिनेमाघरों में कैसा रहा मंडे टेस्ट? कौन सी फिल्म निकली किसके आगे

इन दिनों सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्में अपना जादू चल रही है तो चलिए जानते हैं कि उन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 2025 की शुरुआत से एक से बढ़कर एक फिल्मों ने दस्तक दिया और अपना जादू सिनेमाघरों पर चलाया और लोगों को काफी ज्यादा इंटरटेन किया। हाल में ही 14 अगस्त को एक नहीं बल्कि दो फिल्म रिलीज हुई कुली और वॉर 2 दोनों ही फिल्मों का जलवा सिनेमाघरों में बरकरार है। सोशल मीडिया पर भी इसके काफी अच्छे रिव्यू आ रहे हैं तो चलिए उनके साथ कई और फिल्मों का हाल जानते हैं। 

वॉर 2 

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआती चार दिन इस फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को काफी अच्छा बताया गया है इस फिल्म में एक्शन ड्रामा रोमांस तीनों चीज भरपूर मात्रा में देखने को मिल रही है। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो कल सोमवार को इसकी कमाई 8.4 करोड़ रही। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 183.17 करोड़ रुपये है।

रजनीकांत की फिल्म कुली 

रजनीकांत की फिल्म कुली का भी एक अलग जलवा देखने को मिल रहा है 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन करना शुरू कर दिया था इस फिल्म ने अब तक 200करोड़ के आंकड़े को भी पार कर गई है।वहीं, कल सोमवार को इस फिल्म ने 12.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 206.65 करोड़ रुपये हो गया। 

महावतार नरसिम्हा

सिनेमाघरों में अब तक इस फिल्म का जादू बरकरार है। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म में भगवान की अद्भुत रचना और कथाओं की विस्तार से दर्शाया गया है।  रिलीज के चौथे हफ्ते में भी यह करोड़ों में कमाई कर रही है। कल सोमवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए। इस एनिमेटिड फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 212.75 करोड़ रुपये हो गया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के बीच आखिरकार शुक्रवार को फिल्म The Kerala Story 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। निर्देशक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...