back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीढ़ियां, पाइप और फिर बाथरूम की खिड़की… Saif Ali Khan के घर में कैसे घुसा हमलावर? अब हुआ खुलासा

सैफ पर हमला करने वाले आरोपी को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हमले के बाद आरोपी सुबह सात बजे तक बांद्रा में था और एक बस स्टॉप पर सोया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को लेकर मुंबई पुलिस ने कई नए -नए राज खोले है। वहीं आरोपी की पहचान एक बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के तौर पर हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था। पुलिस ने बताया कि, वह 16 जनवरी की तड़के चोरी के नीयत से बांद्रा स्थित सतगुरु शरण बिल्डिंग में बॉलीवुड स्टार के घर में घुसा था।

आरोपी के वकील ने पुलिस के दावों का किया खंडन

वहीं, आरोपी के वकील ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में बताया कि, मुंबई पुलिस के पास कोई पुख्‍ता सबूत नहीं है, जिससे साबित हो कि आरोपी एक अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी है। आरोपी के वकील का दावा है कि, कथित घुसपैठिया हाल ही में मुंबई में आकर नहीं बसा है वो पिछले सात साल से महाराष्ट्र की राजधानी में रह रहा है।

आरोपी के वकील संदीप शेखाने ने पुलिस के दावों का खंडन भी किया। उन्होंने कहा, ‘आरोपी को 5 दिन की लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। कोर्ट ने पुलिस को 5 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। पुलिस के पास इस बात का कोई सबूत नहीं है कि वह अवैध बांग्लादेशी है। वो पिछले सात साल से यहां निवासरत है और उसका परिवार मुंबई में है।’

वारदात के बाद आरोपी ने नाम बदला 

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद सुबह सात बजे तक बांद्रा में था और एक बस स्टॉप पर सोया था। आरोपी की पहचान एक अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी के तौर पर हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था। पुलिस ने बताया कि, वह 16 जनवरी के तड़के लूट की नीयत से बांद्रा स्थित सतगुरु शरण बिल्डिंग में बॉलीवुड अभिनेता के घर में घुसा था।

सैफ के घर में कैसे घुसा आरोपी मोहम्मद शरीफुल

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, “अब तक की जांच में हमने पाया कि वह सीढ़ियों से सातवीं-आठवीं मंजिल तक गया, फिर डक्ट क्षेत्र में घुसा, एक प्‍लास्टिक पाइप का इस्‍तेमाल कर 12वीं मंजिल में दाखिल हुआ, और बाथरूम की खिड़की के जरिए अभिनेता के फ्लैट में एंट्री ली। मंजिल में पहुंचने के बाद वह बाथरूम से बाहर निकला, जिसके बाद उसने एक्‍टर पर हमला कर इस वारदात को अंजाम दिया।”

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने घर में मौजूद नैनी से बहस शुरू कर दी और एक करोड़ रुपये की मांग की। शोरगुल सुनकर सैफ अली खान वहां पहुंचे और उसे सामने से पकड़ लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली ब्लास्ट पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान वायरल कहा, अगर हिंदू राष्ट्र होता तो ऐसा नहीं होता, एकजुट होने..

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीखी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...