नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक बार फिर अपने मजेदार कॉमेडी से हंसाने वाली मच अवेटेड फिल्म हाउसफुल पार्ट 5 आज रिलीज हो चुकी है। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित किया गया है। इसमें पार्ट एक से लेकर अब तक किरदार निभानेवाले इसमें कई कलाकारों के साथ नए भी जुड़े है जिससे इस फिल्म की कॉमेडी दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जानेवाली है। जिसमें आज हम इस फिल्म के रिव्यू के बारे में बात करेंगे कि, दर्शकों का कैसा रहा इम्प्रेंशन आइए जानते है इस फिल्म के रिव्यू के बारे में ।
तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित हाउसफुल 5 आज सभी सिनेमाघरों में आ चुकी है जिसमें मुख्य भूमिका में है अक्षयकुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख और इसी के साथ जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी सोनम बाजवा जैसे स्टार-कलाकार वापस आ गए हैं। जिससे उत्साह और बढ़ गया है।
तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में आ चुकी है, जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में हैं। शुरुआती समीक्षाओं में इसके हास्य और कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा की गई है, खासकर अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग की। साजिद नाडियाडवाला ने दो संस्करणों की घोषणा की है, ‘हाउसफुल 5ए’ और ‘हाउसफुल 5बी’, जिनमें से प्रत्येक का अंत अलग है, जिससे उत्साह और बढ़ गया है। पिछली फिल्मों की बड़ी सफलता के बाद, ‘हाउसफुल 5’ ढेर सारी हंसी, आश्चर्य और रोमांच लाने का वादा करती है। जिसमें आज ही रिलीज़ होने के बावजूद फैंस ने पहले ही ऑनलाइन प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। आइए जानते है क्या कहा?
बता दे,अब तक की सबसे बड़ी और महंगी कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म है जिसे 5,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। अक्षय कुमार के करियर में ऐसा पहली बार होगा जब सबसे बड़ी स्क्रीन भी काउंट होगी। इस फिल्म को कमल हासन स्टारर फिल्म ‘ठग लाइफ’ से टक्कर मिलेगी। हालांकि, इस फिल्म को अभी मिला-जुला रिस्पांस मिला है। जिसमें ऑडियंस के बीच फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले रिकॉर्डतोड़ प्यार हासिल कर लिया।
हाउसफुल 5 के इंटरवल और क्लाइमैक्स की तारीफें
जिसमें कई ऑडियंस ने फिल्म हाउसफुल 5 के इंटरवल सीन और क्लाइमैक्स को लेकर भरभरकर तारीफ की है। जिसे कई लोगों ने इंटरवल वाले सीन की क्लिप भी सोशल मीडिया पर शेयर की है तो वहीं कई लोगों ने खाली थिएटर के वीडियो शेयर किए हैं। जिसका मजाक बनाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियोज वायरल हो रहे है। वहीं कहीं-कहीं, ऑडियंस की लंबी लाइनें दिख रही है। जिसका फैंस सोशल मीडिया पर स्क्रीनिंग तस्वीरें वीडियो शेयर कर रहे हैं। हाउसफुल 5 को लेकर एक फैन ने लिखा, पहले 30 मिनट फुल एंटरटेनमेंट है। पैसा वसूल मूवी है। इसके साथ अक्षय कुमार की तारीफ भी की है।
मेकर्स ने जताया फैंस का आभार
‘हाउसफुल 5’ रिलीज के दौरान फिल्म को पहले से ही मिले रिस्पांस पर खुशी जताते हुए फिल्ममेकर्स साजिद नाडियाडवाला ने फैंस का आभार जताया है। उन्होंने लिखा, “ग्रैंड रिलीज है आज, आप सभी का प्यार देने के लिए दिल से धन्यवाद मिलते हैं सिनेमाघरों में। हैशटैग हाउफुल5 ।
सौंदर्या शर्मा ने शेयर की ही बीटीएस फोटोज
हाउसफुल रिलीज पर सभी को-एक्टर्स को शुभकामनाएं देने सौंदर्या शर्मा ने भी कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर कर कहा, हाउसफुल 5 जुड़े हर व्यक्ति को कैमरे के सामने या पीछे सफलता की शुभकामनाएं। निर्माता, सह-कलाकार, निर्देशक और तकनीशियनों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद
‘हाउसफुल 5’ की कहानी
फिल्म के ट्रेलर में मालूम पड़ता है कि, कहानी एक लग्जरी यॉट से शुरू होती है। जिसमें एक अरबपति अपना 100वां बर्थडे सेलिब्रेट करता है साथ ही वह अपनी प्रॉपर्टी अपने खास जॉली नाम के लड़के को देना चाहता है। जिसका उसी दिन मर्डर होता है। फिर जॉली नाम के तीन लड़के आते है जो दावा करते है इस संपत्ति के मालिक वो ही है। लेकिन इसमें से असली कौन है? कहानी मर्डर करने वाले हत्यारे और असली जॉली का पता लगाने पर बैस्ड है।
सोनम बाजवा का बॉलीवुड डेब्यू
‘हाउसफुल 5’ से बॉलीवुड डेब्यू करनेवाली सोनम बाजवा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस है। वहीं फरदीनखान ‘हीरामंडी’ से कमबैक के बाद अक्षय कुमार के साथ दूसरी फिल्म कर रहे है। इस फिल्म को रिलीज से लेकर अब तक बहुत प्यार मिल रहा है जिसे यूजर एक मजेदार फिल्म बता रहे है जिसमें फिल्म ने बिल्कुल वही किया जो वादा किया गया था। अक्षय की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है





