back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने सुनाया बीमारी पता चलने का किस्सा, बोली- मैं 10 मिनट तक चुप हो गई…

कैंसर की बीमारी से जूझ रहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान इंडिया बेस्ड डांसर बनाम सुपर डांसर’ में पहुंची। शो में जज गीता कपूर ने हिना खान से सवाल पूछा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कैंसर की बीमारी से जूझ रहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान हाल ही में शो ‘इंडिया बेस्ड डांसर बनाम सुपर डांसर’ में पहुंची। इस शो में होस्ट से लेकर जज ने उनकी हिम्मत और जज्बे को सलाम किया। वहीं शो के कंटेस्टेंट्स ने भी हिना को अपनी-अपनी परफॉर्मेंसेस के जरिए सेल्यूट किया। शो में हिना ने शायद इस जन्म में मुलाकात हो ना हो…गाना सुनाया हर किसी आंखें नम हो गईं। वहीं खुद एक्‍ट्रेस भी इमोशनल हो गईं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बीमारी पता चलने का किस्सा सुनाया। 

कैंसर की बात पता चलने के बाद खाया मीठा

 

शो में जज गीता कपूर ने हिना खान से सवाल पूछा कि आपको जब इस बीमारी के बारे में पता चला तो आपका रिएक्शन कैसा था । इस पर हिना ने जवाब देते हुए कहा कि जब मेरे पार्टनर ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, तब मैं 10 मिनट तक चुप हो गई थी। इसके बाद मैंने इस खबर को नजर अंदाज कर फालूदा खाया। हिना ने बताया कि पार्टनर के आने से 10 मिनट पहले उन्होंने खाने के लिए मीठा मंगवाया था। उस समय मेरे मन में यही विचार था कि आगे जो भी होगा, देख लेंगे। 

सेट पर गाना गाते हुए हो गईं इमोशनल



सोनी टीवी के इस शो का एक प्रोमो हाल ही में शेयर किया गया है। इस शो में हिना खान शामिल हुई हैं। शो में हिना ने लता मंगेशकर का गाना ‘लग जा गले’ और इसके बाद ‘शायद इस जन्म में मुलाकात हो ना हो…गाना सुनाया। इस गाने को गाते हुए एक्‍ट्रेस काफी इमोशनल हो गई थीं। इसके बाद हिना कहती हैं कि वो बिल्कुल भी रोना नहीं चाहती हैं। हिना खान वाला यह एपिसोड शनिवार और रविवार को टेलिकास्ट होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिना खान ने करियर की सफलता का खोला राज, बोलीं- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है ने मेरी ज़िंदगी बदली’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टेलीविजन की मशहूर अदाकारा हिना खान ने हाल ही में अपनी कमाई और करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हिना...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...