नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| बिग बाॅस 17 विनर और काॅमेडियन अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने 26 मई को महजबीन कोटवाला से शादी की थी। अब दोनों ने रिश्ते का खुलासा किया है। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर आई जिसमें दोनों केक काटते हुए दिखे हैं। ये खबर सुनने के बाद मुनव्वर के फैंस काफी खुश है । वे जानना चाहते हैं कि दोनों की कैसे और कब मुलाकात हुई है। दोनों को टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने मिलवाया था।
दोनों को हिना खान ने मिलवाया
जानकारी के मुताबिक मुनव्वर फारूकी और महजबीन कोटवाला की मुलाकात हिना खान ने करवाया था। करीब दो महीने पहले दोनों मिले थे। एक इवेंट के दौरान मुनव्वर का मेकअप करने के लिए महजबीन पहुंची थी। इस इवेंट के दौरान ही दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। इस इवेंट के दौरान दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी।
हिना खान ने मुनव्वर और महजबीन की 26 मई को निकाह सेरेमनी में भी शामिल हुई थी। सूत्रों के मुताबि हिना खान भी शामिल हुई थी। उन्होंने मुनव्वर के लिए पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘मेरे यार की शादी है’।
हिना खान और मुनव्वर फारूकी में काफी अच्छी दोस्ती है। दोनों ही काफी करीबी दोस्त हैं। वे कुछ समय पहले एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आए थे। दोनों अकसर सोशल मीडिया पर भी एक साथ नजर आते हैं।
महजबीन कोटवाला को लेकर कोई खास चर्चा नहीं हुई थी। उनकी मुनव्वर के साथ वायरल हुई फोटो के बाद से चर्चा शुरु हो गई।
मुनव्वर ने जैसमीन से की थी पहली शादी
मुनव्वर ने जैसमीन के साथ पहली शादी की थी। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम मिकेल बताया जाता है। दोनों का तलाक हो गया था। वहीं मुनव्वर को अपने बेटे की कस्टडी भी मिल चुकी है। वहीं दूसरी तरफ महजबीन भी तलाकशुदा हैं और उनकी साल की बेटी भी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





