नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । दो दिनों के भीतर कई फिल्मों के ट्रेलर और टीजर रिलीज हुए हैं। जिनमें से कुछ फिल्मों को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। तो कुछ फिल्में खास इम्प्रेस नहीं दिखा पा रहीं। इनमें से पहले नंबर हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रवि कुमार’ पहले नंबर ट्रेंड कर रही है। वहीं अक्षय कुमार की ‘स्काईफोर्स’ का ट्रेलर यूट्यूब पर चौथे नंबर पर बना हुआ है। यानि हिमेश के एक्शन ने खिलाड़ी कुमार की देशभक्ति को फीका कर दिया है।
बता दें कि पिछले दो दिनों में अक्षय कुमार की स्काईफोर्स, हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रवि कुमार’, शाहिद कपूर की ‘देवा’, और अजय देवगन की ‘आजाद’ का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इनमें से हिमेश रेशमिया के एक्शन को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। इसके ट्रेलर को एक दिन में ही 4.3 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रवि कुमार’ फिल्म का एक गाना भी रिलीज किया गया है। दिल के ताज महल में गाने को 20 घंटे में 2.2 करोड़ व्यूज मिले हैं। हिमेश की फिल्म का ट्रेलर अक्षय कुमार की ‘स्काईफोर्स’ के ट्रेलर से काफी आगे है।
हिमेश रेशमिया का देखने मिला जबरदस्त एक्शन
फिल्म बैडएस रवि कुमार के दिखाए गए ट्रेलर में एक्टर हिमेश रेशमिया का जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। उनके एक्शन की तुलना एनिमल में रणबीर कपूर के एक्शन से हो रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि हिमेश अब बड़े-बड़े सुपरस्टार्स का पत्ता काटने आ गए हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 26 सेकंड का है, जो यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेलर को 42 प्लस मिलियन व्यूज यानी 4.3 करोड़ लोग देख चुके हैं। वहीं 2.8 लाख व्यूअर्स ने ट्रेलर को लाइक किया है। जबकि 33 हजार लोग इस ट्रेलर पर अपने कमेंट दे चुके हैं।
इस फिल्म का गाना ‘दिल के ताज महल में’ जैसे ही सामने आया, वैसे ही उसे 20 घंटे में 2.2 करोड़ लोगों ने देखा। 1.3 लाख व्यूअर्स इस गाने को लाइक कर चुके हैं। इस पर 13 हजार कमेंट्स खबर लिखे जाने तक किए जा चुके थे।
अक्षय की ‘स्काईफोर्स’ में हैं दमदार डायलॉग्स
खिलाड़ी कुमार की ‘स्काईफोर्स’ के ट्रेलर में कई दमदार डायलॉग्स लोगों का दिल जीत रहे हैं। फिल्म का 2 मिनट 48 सेकंड का ट्रेलर यूट्यूब पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। अक्षय कुमार का एयरफोर्स ऑफिसर वाला अंदाज लोगों पर खास असर नहीं दिखा पाया है। इसके ट्रेलर को जहां 3 करोड़ व्यूज मिले हैं तो करीब 1.5 लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं 16 हजार लोगों ने इस पर अपने कमेंट्स शेयर किए हैं। ऐसे में अक्षय के स्काइफोर्स और हिमेश की बैडएस रवि कुमार के ट्रेलर की आपस में तुलना की जाए तो हिमेश काफी आगे हैं।





