नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड सिंगर कम्पोजर और एक्टर, जिसकी आवाज ही उसे सबसे एक अलग बनाती है। अपने यूनिक स्टाइल की वजह से मशहूर हिमेश रेशमिया ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिन्हें उनके पहले डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया। आज उनके जन्मदिन पर जानेगें हिमेश के जीवन से जुड़े कुछ अनसुने पहलू के बारे में।
फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा
बता दे, बॉलीवुड सिंगर कम्पोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया को कौन नहीं जानता, अपने सिंगिग स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले हिमेश रेशमिया आज 43 साल के हो गए है। आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारें में बताने जा रहें है जो शायद हिमेश के फैन होने के बावजूद आप नहीं जानते होंगे। हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर है जिसे, उनके पहले डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया।
बड़े भाई की मौत और पिता का सपना पूरा करने बने सिंगर
आशिक बनाया आपने, झलक दिखला जा, जैसे सुपरहिट गाने बॉलीवुड को देने वाले हिमेश, दरअसल सिंगर नहीं बनना चाहते थे। बॉलीवुड में कई लोगों का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। लेकिन, जिसने खूब मेहनत की लेकिन बात बनती नहीं दिखी। आज हम आपको हिमेश के बीवी-बच्चों से लेकर नेट वर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि, हिमेश रेशमिया एक्टर बनना चाहते थे। लेकिन जब वो 11 साल के थे तब उनके बड़े भाई की एक एक्सीडेंट में मौत हो गयी थी। जिसके कारण उनके पिता विपिन रेशमिया चाहते थे कि, हिमेश सिंगर बने। अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए हिमेश ने संगीत को अपना करियर बनाया और सफलता की ऊंचाईयों को छुआ।
सलमान खान के इस गाने से करियर चमक गया।
हिमेश का पहला एल्बम गाना आप का सुरुर, आज भी इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम साबित हुआ था। हिमेश रेशमिया ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना किया से की थी। हिमेश को उनके जीवन में सबसे ज्यादा सपोर्ट सलमान खान ने किया है। इस बात का जिक्र वो खुद भी कई बार कर चुके हैं। सलमान हिमेश के पिता के काफी करीब थे इसलिए उन्होनें हिमेश को अपनी फिल्म तेरे नाम के सारे गानों को कंपोज करने का काम दिया। फिल्म के गाने दर्शकों के जुबान पर चढ़ गए और रातों-रात हिमेश का करियर चमक गया।हिमेश की फिल्म ‘कजरारे’ जॉर्डन के ऐतिहासिक शहर पेट्रा में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। जिसे दुनिया के आठवें आश्चर्य के रूप में जाना जाता है।
हिमेश रेशमिया लंदन के वेंबले स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय है।
हिमेश रेशमिया के म्यूजिक की वजह से बॉलीवुड को दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेस मिली, दिल की सुर्ख दीवारों पे.. नाम है तेरा तेरा… गाना याद है न आपको, हिमेश के इसी म्यूजिक वीडियो दीपिका पहली बार सामने आयीं और कामयाब हुईं।हिमेश को बतौर संगीत निर्देशक तेरे नाम से वर्ष 2003 में मिली थी। 23 जुलाई को मुंबई में जन्मे हिमेश ने जहां फिल्म इंडस्ट्री में अपना टैलेंट दिखाया, वहीं उनकी जिंदगी के साथ कई विवाद भी जुड़े ।
जीवन में दो शादियां
मुंबई में स्कूलिंग की और बीकॉम में ग्रेजुएशन किया, हिमेश रेशमिया ने अपने जीवन में दो शादियां कीं। पहली कोमल से हुई जब वह 21 साल की थीं। इस शादी को 22 साल तक निभाने के बाद बीवी की सहेली से ही दूसरी शादी कर ली। जहां 2016 में तलाक फाइल कर 2017 में ये अलग हो गए। इनसे सिंगर को एक बेटा भी है, जिसका नाम स्वयम है।तलाक के बाद कोमल के लिए हिमेश रेशमिया ने कहा था कि, वे उनके परिवार का हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगी । हिमेश रेशमिया का एक्स्ट्रा मैरिटर अफेयर था, जो कोमल की ही दोस्त सोनिया से हुआ था। वह अब सिंगर की दूसरी पत्नी भी हैं।
हालांकि,हिमेश रेशमिया की पहली बीवी ने उनके तलाक का कारण सोनिया को नही बताया वे बोली, इस मामले में किसी और को नहीं घसीटा जाना चाहिए और इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं हमारी शादी के न चलने का कारण सिर्फ और सिर्फ अनुकूलता है। सोनिया इसके लिए बिल्कुल भी जिम्मेदार नहीं हमारा बेटा स्वयंम हमारा परिवार सोनिया को एक परिवार सदस्य की तरह प्यार करता है।
आज हिमेश रेशमिया की कुल नेट वर्थ लगभग 2025 तक129 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा वह हर गाने के लिए 15-20 लाख रुपये चार्ज करते हैं। म्यूजिक कम्पोज करने के लिए 2 करोड़ रुपये प्रति प्रोजेक्ट लेते हैं। वहीं फिल्मों में अभिनय के लिए वह 3-5 करोड़ रुपये लेते हैं।





