नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर राहुल राय का जन्म 9 फरवरी 1966 को कोलकाता में हुआ था। 90 के दशक से ही एक्टर ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। फिल्म ‘आशिकी’ से रातों-रात फेमस होने वाले राहुल रॉय की किस्मत में अचानक ही उनका साथ छोड़ दिया। लगातार उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने लगी थी। लेकिन एक वक्त आया जब उनका करियर उठने लगा था।
राहुल रॉय के घर आए महेश भट्ट
राहुल रॉय की मां इंदिरा रॉय मैगज़ीन में कॉलम लिखा करती थीं। ऐसे में फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। महेश भट्ट की नजर घर पर टंगी हुई राहुल राय की तस्वीरों पर पड़ी। राहुल राय दिखने में भी काफी अच्छे थे इसके बाद महेश बाबू ने पूछा कि वह कौन है। एक्टर की मां ने बताया कि वह उनके बेटे हैं।
छोटी सी मुलाकात में मिली फिल्म
महेश भट्ट ने राहुल राय की मां से पूछा कि उनके बेटे क्या करते हैं तो उन्होंने कहा कि मॉडलिंग कर रहे हैं। महेश भट्ट यह सुनते ही बोले की वह जल्दी ही राहुल को अपनी फिल्मों में लेना चाहेंगे। यह पूरी मुलाकात 20 मिनट की रही थी और इसके अंदर ही राहुल रॉय को फिल्म मिल गई।
इस फिल्म से किया डेब्यू
साल 1990 की फिल्म ‘आशिकी’ से राहुल रॉय ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म से एक्टर रातों- रात सुपरस्टार बन गए। इसके बाद राहुल रॉय ने एक के बाद एक फिल्में करना शुरू किया। लेकिन जो सफलता आशिकी में मिली थी बाकी फिल्मों में नहीं मिली। इसके बाद फिल्म ‘जुनून’ एक्टर के लिए करियर सेवियर बना।
एक साथ साइन की इतनी सारी फिल्में
राहुल रॉय की फिल्म आशिकी लंबे समय तक थिएटर में हाउसफुल चलती रही। इसके बाद एक्टर को 60 फिल्मों का ऑफर मिला। इन फिल्मों में से एक्टर 49 फिल्मों को साइन किया। एक्टर ने एक साथ इतनी सारी फिल्में इसलिए साइन की थी क्योंकि उन्हें डर था कि एक बार फिर खाली न बैठना पड़े।
डूब गया था राहुल रॉय का करियर
राहुल रॉय ने ‘जानम’, ‘फिर तेरी याद आई’, ‘गुमराह’, सपने साजन के’ और ‘मझदार’ जैसी फिल्मों में काम किया था। फ्लॉप फिल्मों को देखते हुए राहुल रॉय ने बिग बॉस कंटेस्टेंट बनने का फैसला लिया। बिग बॉस किसी का नेट में राहुल रॉय नजर आए और विनर बने।




