back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Salaar Movie की रिलीज को लेकर दर्शकों के लिए खुशखबरी! सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

सलार पार्ट 1 की रिलीज को लेकर जानकारी सांझा की गई है। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। फैंस फिल्म देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क | प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सालार पार्ट 1’ ने रिलीज के पहले ही खूब दर्शकों की सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। वहीं लोगों को इसका ट्रेलर खूब पसंद आया था। इसके अलावा फिल्म के एक्शन की भी तारीफ हुई है। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद फैंस रिलीज का इंतजार कर रहे थे। इस बीच रिलीज से रिलेटड जानकारी मिली है, जो फैंस को खुश कर सकती है।

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस होम्बले ने फिल्म का सोशल मीडिया पर पोस्टर सांझा किया, जिसमें दिया गया कि फिल्म की नई रिलीज डेट का जल्द ही ऐलान किया जाएगा। वहीं फैंस के सपोर्ट के लिए भी धन्यवाद दिया है। फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान जल्द ही होगा।

होम्बले फिल्म्स ने दी सोशल मीडिया पर जानकारी

“पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हम सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हैं। लेकिन, किसी कारण से 28 सितंबर की रिलीज डेट को टाला जा रहा है। यह निर्णय काफी सोचने के बाद लिया गया है। हम चाहते हैं कि आपके सामने बेहतर सिनेमा का अनुभव ही प्रजेंट करें। हमारी टीम दिन रात मेहनत कर रही है। जल्द ही फिल्म की नई रिलीज डेट दी जाएगी। SalaarComingSoon”

सालार पार्ट 1 सीजफायर एक बेहतरीन फिल्म मानी जा रही है । टीज़र और पोस्टर को मिली भारी एक्साइटमेंट के बाद हर कोई फिल्म को लेकर काफी इंतजार कर रहा है। टीजर में मिली प्रतिक्रिया मिलने के बाद फिल्म बेहतर तरह से काम कर रही है। फिल्म की पूरी टीम बेस्ट बनाने के लिए खूब प्रयास कर रही है। वहीं इस फिल्म की रिलीज का फैंस काफी उत्सुक्ता के साथ इंतजार कर रहे हैं।

‘सलार पार्ट 1’ की रिलीज को लेकर नेटफ्लिक्स के साथ डील हो हुई है। ये फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी। माना जा रहा है कि नेटफ्लिक्स के मेकर्स द्वारा ये डील की गई है।

रिलीज को लेकर मिली कही ये बात

फिल्म की रिलीज को लेकर कयास लगाए जा रहे है कि, ‘सालार: पार्ट-1 सीजफायर’ इस साल के अंत में यानी क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने वाली है। वहीं जानकारी ये भी आ रही है कि फिल्म नवंबर में रिलीज हो सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सिनेमाघरों के बाद आज ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘तेरे इश्क में’, फैंस में मची उत्साह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म 'तेरे इश्क में' रिलीज होने से पहले ही अपना कैसे बनाई हुई थी। फिल्म के टीजर ट्रेलर और गानों...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...