back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किंग खान ने फैमिली फोटो पर किया कमेंट, कहा- यार… गौरी तुमने कितने सुंदर बच्चे बनाएं हैं

गौरी ने कुछ दिनों पहले अपने परिवार की एक तस्वीर शेयर की थी। गौरी ने कैप्शन में लिखा है- ''परिवार इसे घर बनाता है'' गौरी के पोस्ट पर शाहरुख खान ने फनी कमेंट किया।

मुबंई, एजेंसी। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले गौरी ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में शाहरुख, गौरी और उनके तीनों बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम थे। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस फोटो पर फैंस ने जमकर कमेंट किए। अब इस फोटो पर शाहरुख खान ने भी मजेदार कमेंट किया है।

गौरी ने कैप्शन में लिखा है- ‘परिवार इसे घर बनाता है’

गौरी ने कुछ दिनों पहले अपने परिवार की एक तस्वीर शेयर की थी। गौरी ने कैप्शन में लिखा है- ”परिवार इसे घर बनाता है” गौरी के पोस्ट पर शाहरुख खान ने फनी कमेंट किया। किंग खान ने लिखा, ”यार गौरी तुमने कितने खूबसूरत बच्चे बनाए हैं।” इस कपल के तीन बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान हैं। गौरी के पोस्ट पर कई कलाकारों ने कमेंट किया है फिल्म निर्माता फराह खान, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, करिश्मा कपूर, अमृता राव, फिल्ममेकर जोया अख्तर, सिंगर शिल्पा राव और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गौरी जल्द ही ‘माई लाइफ इन डिजाइन’ नामक एक नई कॉफी टेबल बुक लॉन्च करेंगी

इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान जल्द ही ”माई लाइफ इन डिजाइन” नामक एक नई कॉफी टेबल बुक लॉन्च करेंगी। किताब में खान परिवार की एक्सक्लूसिव तस्वीरें भी होंगी। इसमें शाहरुख, उनके तीन बच्चे और मुंबई में उनका मशहूर घर मन्नत शामिल है।

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵