Gauahar Khan
Gauahar Khanwww.raftaar.in

Gauahar Khan ने मक्का-मदीना में एक साल बाद रिवील किया अपने बेटे का चेहरा

रमजान के पाक महीने में गौहर खान और ज़ैद दरबार ने मक्का में उमरा करते हुए अपने बेटे ज़ेहान का चेहरा रिवील किया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो और तस्वीर वायरल हो रही है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस गौहर खान ने शादी के 3 साल बाद मई 2023 में अपने बेटे को जन्म दिया था, जिसका चेहरा अब उन्होंने उमराह के दौरान रिलीव किया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है।

गौहर खान ने बेटे ज़ेहान का दिखाया चेहरा

गौहर खान पति जैद दरबार के साथ उमराह पर हैं और इसी दौरान दोनों ने बेटे जेहान का चेहरा दिखाने का फैसला किया। गौहर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर और वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों ने अपने बेटे जेहान की पहली झलक फैंस को दिखाई। गौहर खान और जैद दरबार ने मई 2023 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने ज़ेहान रखा है।

वीडियो और फोटो में दिखा ज़ेहान का क्यूट अंदाज

गौहर खान द्वारा शेयर की गई फोटो में गौहर और जैद ने काबा के सामने जेहान को अपनी गोद में उठाए हुआ है। वहीं, एक वीडियो क्लिप में जेहान को मुस्कुराते हुए देखा गया, जिसमें वह बहुत क्यूट दिख रहे। जैसे ही क्लिप आगे बढ़ी जेहान गौहर और जैद के साथ बातचीत करते दिखे। गौहर खान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "बस अपने छोटे राजकुमार को ऊपरवाले के घर से दुनिया को पहला सलाम देना चाहती थी। क्या वह हमारे सनशाइन से खुश होंगे। आमीन। हमारा ज़ेहान। उनकी सकारात्मकता, प्यार और आशीर्वाद के लिए प्रार्थना और ढेर सारा प्यार।"

दीपिका कक्कर ने किया वीडियो पर कमेंट

इस वीडियो के शेयर होते ही गौहर खान के कई फैंस पर कमेंट कर रहे हैं, साथ ही कई सिलेबस ने भी अपना प्यार ज़ेहान पर दिखाया है। वहीं, टीवी की पॉपुलर बहू और शोएब इब्राहिम की पत्नी दीपिका कक्कर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, "ऊपरवाला हर बला से बचाए और ऐसी मुस्कान हमेशा बनी रहे।'

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar - रफ्तार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in