back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Game Changer Review By Fans: कैसी है राम चरण फिल्म? यूजर्स ने बताया- ब्लॉक बस्टर

आज 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'गेम चेंजर'। इस फ‍िल्‍म का पहला शो तेलंगाना और आंध्र कुछ शहरों में रात 1 बजे शुरू हुआ है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गेम चेंजर’ रिलीज़ हो चुकी है। यह शंकर के निर्देशन में बनी पहली तेलुगु फिल्म है। फिल्म देखने के बाद फैन्स अपना अनुभव भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कुछ फैन्स इसे ब्लॉकबस्टर और फैमिली के साथ देखने वाली फिल्म बता रहे हैं तो कुछ फिल्म पर पैसा बर्बाद न करने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर है जिसमें राम चरण डबल रोल में नज़र आए हैं।

राम चरण के फाइट सीन को मिली तारीफ

तेलुगु फिल्में अपनी फाइट सीन्स के लिए जानी जाती हैं। गेम चेंजर के फाइट सीन्स भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। एक यूजर ने देवरा में जूनियर एनटीआर के फाइट सीन से तुलने करते हुए लिखा कि राम चरण का एक्शन उनसे भी बढ़िया है।

गेम चेंजर पैसा वसूल है या नहीं?

एक यूजर ने लिखा, ‘गेम चेंजर देख ली। ठीक-ठाक मूवी है। इंटरवल के पहले तो अच्‍छी है लेकिन लेकिन सेकेंड हाफ साधारण है।’ इस यूज़र ने फिल्म को ढाई स्टार रेटिंग दी है। वहीं एक और यूजर ने सलाह दी है कि फिल्म हाइप पर न जाएं और अपने पैसे बरबाद न करें। इस यूज़र ने लिखा है कि फर्स्ट हाफ आउटडेटेड हैं और स्क्रीनप्ले कमज़ोर है।

सड़क पर जाम लगाकर हीरो डांस कर रहा है 

वहीं, एक और यूजर ने कहा कि रिव्यू का इंतजार मत कीजिए। अच्छी और पारिवारिक मूवी है आपको पसंद आएगी। फिल्म साफ सुथरी है इसलिए परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने मूवी के फर्स्ट हाफ को फायर बताते हुए राम चरण के डांस सीक्वेंस को क्रिंज बताया । क्योंकि सड़क पर ट्रैफिक पुलिस खड़ी है इसके बावजूद सड़क पर जाम लगाकर हीरो डांस कर रहा है 

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...