नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इस समय लगातार अपने फिल्म सरदार जी3 से लगातार विवादों में बने हुए सिंगर एक बार फिर मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे है, सिंगर दिलजीत दोसांझ की आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में कास्टिंग को लेकर एफडब्ल्यूआईसीई (FWICE) ने भूषण कुमार और जेपी दत्ता को पत्र लिख अपनी निराशा व्यक्त की है जाने क्या लिखा।
सरदार जी 3 के बाद बॉर्डर 2 अब विवादों में
बता दे, सरदार जी 3 पर हुए विवाद के बाद दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग मूवी बॉर्डर 2 अब विवादों में आ गई है। हाल ही में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज एम्प्लॉइज ( FWICE) ने बॉर्डर 2 के निर्माताओं को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने दिलजीत दोसांझ को कास्ट करने पर आपत्ति जताई है। इस पत्र में जेपी दत्ता और भूषण कुमार को पत्र भेजकर चिंता व्यक्त की है। जिसके बाद दिलजीत दोसांझ के फैंस भी चिंतित हो गए हैं।
जेपी दत्ता भूषण कुमार को FWICE का लेटर
इस पत्र में ( FWICE) ने टी-सीरीज, जेपी दत्ता, निधि दत्ता, भूषण कुमार, और अनुराग सिंह का नाम लिखा है जिसमें कहा गया है, एक ऐसे कलाकार के साथ सहयोग करने का चयन करके, जिसने मौजूदा तनाव और राष्ट्रीय भावना को इतनी बेशर्मी से कुचला है । आपके प्रोडक्शन ने सीधे तौर पर भारतीय फिल्म उद्योग द्वारा राष्ट्र के साथ एकजुटता में उठाए गए कदम को कमजोर कर दिया है। बॉर्डर 2 जैसी फिल्म भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान का सम्मान करने वाली है, लेकिन इसमें दिलजीत दोसांझ को कास्ट करना परेशान करने वाला है।
एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट करने पर हंगामा
बताते चले कि, दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट करने पर हंगामा खड़ा हो गया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने किसी भी पाकिस्तानी सितारे के साथ काम करने पर मनाई की थी। जिस वजह से यह विवाद इतना बढ़ गया है। अब (एफडब्ल्यूआईसीई) ने आगामी फिल्म बॉर्डर 2 में अभिनेता-गायक दिलजीत की कास्टिंग को लेकर निराशा और चिंता व्यक्त की है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 में वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत और अहान शेट्टी भी है।
बॉर्डर 1997 की आगामी सीक्वल बॉर्डर 2
ब्लॉकबस्टर बॉर्डर 1997 की आगामी सीक्वल बॉर्डर 2 की प्रोडक्शन टीम में भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता शामिल हैं। जिसे गुलशन कुमार की टी-सीरीज़ जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर बनाया जा रहा है। जो 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसे लेकर FWICE ने बार-बार कहा था कि, हम किसी भी रूप में या किसी भी मंच पर पाकिस्तानी कलाकारों के साथ किसी भी तरह का सहयोग या सहभागिता स्वीकार बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस तरह की कार्रवाई हमारे सशस्त्र बलों और नागरिकों द्वारा किए गए बलिदानों के प्रति अपमान होगा। जो सीमा पार शत्रुता और आतंकवाद के परिणामों का सामना करना जारी रखते हैं।”
FWICE का बॉर्डर 2 के प्रोडक्शन टीम से अनुरोध
अब वही FWICE ने प्रोडक्शन टीम से अनुरोध करते हुए लिखा है कि, आप तुरंत अपने कास्टिंग निर्णय पर पुनर्विचार करें। FWICE आपसे राष्ट्र और उद्योग के सामूहिक रुख के साथ खड़े होने का आग्रह करता है। हमारे लिए, राष्ट्र पहले आता है, और हम फिल्म बिरादरी के हर सम्मानित सदस्य से उसी तरह की अटूट प्रतिबद्धता की उम्मीद करते है। पत्र में कहा गया है कि, यह कितना “परेशान करने वाला” है कि “बॉर्डर 2 जैसी फिल्म भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान का सम्मान करने वाली है, इसमें आपने ऐसे व्यक्ति को शामिल किया है जिसने हाल ही में एक शत्रु राष्ट्र की प्रतिभा के साथ जुड़कर राष्ट्रीय सम्मान पर व्यक्तिगत लाभ को प्राथमिकता देने का विकल्प चुना है। पत्र के अंत में लिखा गया है, इस घटना के मद्देनजर, FWICE भारत के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री से दिलजीत दोसांझ, गुणबीर सिंह सिद्धू, मनमोड़ सिद्धू और निर्देशक अमर हुंदल के खिलाफ सख्त और तत्काल कार्रवाई करने की सीधी और तत्काल अपील करता है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद
यह विवाद 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद सामने आया है, जिसके बाद 7 मई को भारत के ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए गए थे। हनिया आमिर सहित कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट को भारत में एक्सेस नहीं किया जा सका, क्योंकि पहलगाम में हुए भयावह हमले के बाद ऐसा किया गया था। इस बीच, दिलजीत ने ट्रेलर पोस्ट पर कैप्शन दिया, सरदार जी 3 27 जून को केवल विदेशों में रिलीज़ होगी। फड़ लाओ भौंड़ दिया लतन ।
दिलजीत का विवादों के बाद इंस्टाग्राम पोस्ट
इस बीच, सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी का ट्रेलर शेयर करते हुए दिलजीत ने घोषणा की कि फिल्म 27 जून को विशेष रूप से विदेशों में रिलीज़ होगी।सरदार जी 3 का ट्रेलर फिलहाल यूट्यूब इंडिया पर नहीं है लेकिन इसे दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। अब उनके बॉर्डर 2 में काम पर भी रोक लग सकती है।




