back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोनाली बेंद्रे से लेकर मनीषा कोइराला तक, इन सेलेब्स ने कैंसर से लड़ी और जीती लंबी लड़ाई

आज 4 फरवरी के दिन विश्व कैंसर दिवस है। इस मौके पर जानेंगे की बॉलीवुड के कौन से ऐसे सितारे हैं जिन्होंने कैंसर की बीमारी को मात देकर जिंदगी जी रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है। वहीं, बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने कैंसर की जंग जीती और रोल मॉडल साबित हुए। सोनाली बेंद्रे से लेकर संजय दत्त तक ऐसे जांबाज कलाकार हैं जिन्होंने कैंसर की लड़ाई लड़ी, जीती और आज अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। 

सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे को साल 2018 में मेटास्टेटिक कैंसर हुआ था। समय के साथ ही उन्होंने अपना इलाज कराया और आज वह कैंसर को हराकर खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। सोनाली बेंद्रे को कैंसर की बीमारी का तब पता चला था जब वह डांस रियलिटी शो की जज थीं।

संजय दत्त

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को साल 2020 में स्टेज 4 लंग्स कैंसर हुआ था। इस बीमारी का पता लगने के बाद एक्टर का पहला रिएक्शन यह था कि उन्हें कीमोथेरेपी नहीं चाहिए थी। लेकिन बाद में बीमारी से लड़ने के लिए उन्होंने यह गंभीर फैसला लिया और आज ही खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। अब संजय दत्त एकदम फिट हैं और फिल्मों में एक्टिव हैं।

राकेश रोशन

बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन भी कैंसर सर्वाइवर रह चुके हैं। राकेश रोशन को स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा कैंसर हुआ था। एक्टर ने कैंसर की जंग जीत ली थी और आज वह फिल्मों में एक्टिव हैं।

मनीषा कोइराला

मनीषा कोइराला को उनकी असल जिंदगी में वॉरियर कहा जाता है उन्होंने भी डटकर कैंसर की जंग का सामना किया था। साल 2012 में उन्हें ओवरी कैंसर के बारे में पता चला था। एक्ट्रेस में कैंसर की जंग से बहुत लंबे समय तक लड़ाई लड़ी थी और अंत में जीत कर बाहर आईं।

किरण खेर

साल 2021 में किरण खेर को भी ब्लड कैंसर हुआ था। लंबे समय तक ट्रीटमेंट चलने के बाद किरण खेर की हालत में सुधार आई थी। कई बार किरण खेर इंटरव्यू में अपने कैंसर के दौरान की बातें बताती हैं। उन्होंने बताया था कि कैंसर के दौरान भी वह काम किया करती थीं।

महिमा चौधरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी साल 2020 में ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। अब एक्ट्रेस ने कैंसर की जंग जीत ली और आज अपनी खुशहाल जिंदगी की रही हैं। एक्ट्रेस ने कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट के जरिए कैंसर की जंग से राहत पाई थी।

हिना खान

टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी ब्रेस्ट कैंसर की लड़ाई लड़ रही हैं। एक्ट्रेस कीमोथेरेपी के स्टेज से गुजर चुकी हैं। हालांकि, इस बीच वह काम पर भी पूरा फोकस कर रही हैं।

अनुराग बसु

फिल्म मेकर अनुराग बासु को साल 2004 में ब्लड कैंसर हुआ था। इसके बाद उन्होंने लगातार इलाज चलने के बाद और कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट लेने के बाद कैंसर की जंग को जीता था। कैंसर का सफर डायरेक्टर के लिए काफी मुश्किलों भरा था लेकिन उन्होंने जंग जीती और आज खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दीपिका कक्कड़ की कैंसर सर्जरी में निकला लिवर का 22% हिस्सा, बोलीं- डॉक्टर को भी नहीं…

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ‘ससुराल सिमर का’ से लोकप्रिय एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर से बहादुरी से लड़ रही हैं। इस कठिन समय...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...