Siblings Day 2024: Alia Bhatt से लेकर Arjun kapoor तक काफी पॉपुलर हैं बॉलीवुड के इन भाई-बहनों की जोड़ी

आज 10 अप्रैल को सिब्लिंग्स डे मनाया जाता है। इस सिब्लिंग्स डे पर आइए जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे भाई-बहनों की जोड़ी जो एक दूसरे का हैं सपोर्ट सिस्टम
Siblings Day 2024
Siblings Day 2024www.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए रक्षाबंधन और भाई दूज जैसे त्योहार मनाए जाते हैं। लेकिन हर साल 10 अप्रैल को सिब्लिंग्स डे मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड के उन भाई-बहनों की जोड़ियों के बारे में जो एक-दूसरे का मजाक भी बनाते हैं और समय-समय पर एक मजबूत पिलर की तरह साथ भी खड़े रहते हैं।

रणबीर कपूर और रिद्धिमा

रणबीर कपूर और रिद्धिमा ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बच्चे हैं, जिनके बारे में बताया जाता है कि जब ऋषि जी का देहांत हुआ तो इन दोनों ने एक-दूसरे का बखूबी साथ दिया और आज भी बहुत सारे इंटरव्यूज में रणबीर को ऐसा कहते सुना जाता है कि रिद्धिमा उनकी इंस्पिरेशन हैं।

आलिया और शाहीन भट्ट

भट्ट सिस्टर्स नाम से फेमस आलिया और शाहीन की जोड़ी ऑफ स्क्रीन काफी पसंद की जाती है। इतना ही नहीं बहुत से इंटरव्यू में आलिया ने उनका जिक्र भी क्या है और अपना बेस्ट फ्रेंड बताया है जिससे वो हर तरह की बात शेयर कर सकती हैं। बता दें ये महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटियां हैं, जो महेश की दूसरी बीवी हैं।

अनुष्का और कर्णेश शर्मा

अनुष्का शर्मा अक्सर विराट कोहली और अपने फेमिलिअर और सादगी वाले नेचर के लिए चर्चा में रहती हैं। मगर उनकी बॉन्डिंग उनके भाई के साथ बहुत अलग किस्म की है और आज भी वो उन्हें अपना सपोर्ट सिस्टम बताती हैं कि कैसे लाइफ के हर पड़ाव में वो उनके साथ होते हैं।

सलमान, अरबाज, सोहेल, अलवीरा और अलवीरा

सलमान खान और उनके सिब्लिंग्स की बात की जाए, तो एक बार साफ नजर आती है कि उनके बीचा का रिश्ता इतना गहरा है कि आज के टाइम में ऐसा प्यार काम ही दिखाई देता है। अरबाज और सोहेल तो यहां तक कह चुके हैं, कि खान परिवार की पहचान सलमान भाई हैं। वहीं बात अलवीरा और अर्पिता की करें, तो ये खान भाइयों की जान हैं जो हर खास मौके पर परिवार के साथ देखी जाती हैं।

करीना और करिश्मा

करीना यानी बेबो और करिश्मा यानी लोलो नाम से जानी जाने वालीं कपूर सिस्टर्स एकदूसरे के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करती हैं। और ये इतना फेमस है कि एक बार सैफ अली खान तक ने कह दिया था कि तुम दोनों इतनी देर तक बातें क्या और कैसे कर लेती हो।

अर्जुन, अंशुला और जाह्नवी कपूर

अर्जुन,अंजुला और जाह्नवी बोनी कपूर के बच्चे हैं। हालांकि, उनकी माएं अलग हैं, क्योंकि अर्जुन और अंजुला बोनी की पहली बीवी से हुए थे और जाह्नवी श्रीदेवी और बोनी की बेटी हैं। अर्जुन और अंजुला हमेशा एक-दूसरे को स्पोर्ट करते हैं। हालांकि अंजुला फिल्मों की दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन श्रीदेवी के असमय मौत ने अर्जुन और जाह्नवी को भी एक-दूसरे के करीब ला दिया और अब उनका साथ ऐसा है कि जाह्नवी अर्जुन भइया को अपना मेंटोर तक बता चुकी हैं।

विक्की कौशल और सनी कौशल

फिल्मी बैकग्राउंड से हटकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे सनी और विक्की को कूल ब्रदर्स का टैग देना गलत नहीं होगा। वहीं, विक्की की शादी जब कटरीना कैफ से हुई तब सनी कौशल का डेडिकेशन और खुशी टिपिकल टीम ग्रूम वाली vibe दे रहा था। आपको बता दें, कि सनी की बॉडिंग सिर्फ विक्की ही नहीं बल्कि कटरीना के साथ भी बहुत स्वीट है।

अभिषेक बच्चन और रश्वेता नंदा

महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक आज भी अपनी बहन को श्वेता दी कहकर ही पुकारते हैं। ऐसा बताया जाता है, कि बिग बी के दोनों ही बच्चों के बीच अंडरस्टैंडिंग इतनी है कि एक बार अगर श्वेता ने कुछ कह दिया तो अभिषेक उनकी बात को कभी नहीं नकारते।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar - रफ्तार:

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in