नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।सिनेमा लवर्स के लिए साल 2024 में अलग-अलग फिल्मों से एक्शन-थ्रिलर-ड्रामा और हॉरर का फुल डोज मिला है। इसलिए सिनेमा लवर्स के लिए यह साल स्पेशल रहा है। इस साल एक्शन और कॉमेडी से भरपूर कई बिग स्टार फिल्मों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड कमाई का कलेक्शन भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। आइए देखते हैं उन फिल्मों की लिस्ट, जिन्होंने इस साल कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़े हैं।
फिल्म- स्त्री 2
अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2 ने हॉरर और कॉमेडी का भरपूर डोज अपने दर्शकों को दिया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म के कलेक्शन को लेकर बात करें तो आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 858.4 करोड़ रहा है।
फिल्म – भूल भुलैया 3
अभिनेता कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म भूल भुलैया 3 को भी दर्शकों का प्यार मिला है । हांलाकि इसके दूसरे पार्ट को तीसरे से ज्यादा पसंद किया गया है। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया है। 150 करोड़ में बनी इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 396.7 करोड़ रहा। वहीं, फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 260.7 करोड़ रहा है।
फिल्म – सिंघम अगेन
साल 2024 की सुपरहिट फिल्मों में सिंघम अगेन भी शामिल रही । अजय देवगन स्टारर इस फिल्म के डायलॉग खूब पसंद किए गए। बड़े पर्दे पर फिल्म की पूरी कास्ट को सिनेमा लवर्स का प्यार मिला। कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 378.4 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है।
फिल्म- वेट्टैयन
रजनीकांत स्टारर वेट्टैयन फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 10 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित करने में सफल साबित हुई। इस मूवी के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 255.8 करोड़ रहा है।
फिल्म – फाइटर
ऋतिक रोशन स्टारर फाइटर फिल्म की रिलीज का इंतजार साल 2023 के आखिर से लोग कर रहे थे, इस साल फिल्म रिलीज हुई तो उसे दर्शकों के प्यार की कमी का सामना नहीं करना पड़ा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 355.4 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया।
इन फिल्मों का भी अच्छा प्रदर्शन
इस लिस्ट में देवरा पार्ट- 1 ने 443.8 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1052.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा 2’ का पहले दिन वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन 165 करोड़ रहा है। इसने पहले दिन हिंदी भाषा में 67 करोड़ का कलेक्शन किया।




