नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फेमस शिक्षक और युवाओं के फेवरेट टीचर खान सर ने अपनी शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें पटना शहर में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसका इंतजार लाखों लोग कर रहे थे। उनकी पत्नी की पहली पब्लिक अपीयरेंस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जिसके फोटोज-वीडियो अब चर्चाओं में हैं।आइए जानते है खान सर के इस ग्रैंड रिसेप्शन के फोटोज-वीडियो के बारे में।
गौरतलब है कि, बेहद सादगी से मई महीने में शादी रचानेवाले खान सर ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कोई बड़ा आयोजन नहीं किया था। जिसकी जानकारी उन्होनें कुछ समय बाद अपने विद्यार्थियों को एक लाइव क्लास में दी थी। जिसमें उन्होनें साफ कहा था कि देशहित में उन्होंने निजी जश्न को छोटा रखना बेहतर समझा।
खान सर का वेडिंग रिसेप्शन
वहीं अब यूट्यूबर खान सर के पटना में आयोजित ग्रैंड रिसेप्शन के फोटोज और वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसे उन्होंने अपने खास दिन को दोस्तों, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के साथ शेयर किया है। बता दे, पटना के डानापुर के शगुन मोड़ स्थित पनाचे बैंक्वेट्स में आयोजित इस भव्य आयोजन में बड़े – बड़े राजनीतिक और शैक्षणिक हस्तियां शामिल हुए जिसमें तेजस्वी यादव समेत बड़े नेता राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण निषाद सहित कई बड़ी हस्तियों ने खान सर के इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया।
खान सर ने रिसेप्शन के दौरान अपने छात्रों को भी याद किया, उन्होंने घोषणा की 6 जून को वो अपने विद्यार्थियों के लिए एक विशेष भोज का आयोजन करने जा रहे हैं। खान सर के इस विनम्र स्वभाव ने ही उन्हें देशभर में युवाओं का चहेता बनायाहै।
रंग-बिरंगी लाइटों और खूबसूरत फूलों से सजाया गए इस रिसेप्शन पार्टी में उपस्थित लोग उनका अभिवादन करने आए शिक्षक अपनी पत्नी के पास खड़े होकर बहुत खुश दिखाई दिए। अगर इन सब में किसी ने सबसे अधिक ध्यान आकर्षित किया तो वह है खान सर की पत्नी जिसने अपना चेहरा लाल घूंघट से ढका हुआ था। लाल रंग के भारी कढ़ाई वाले लहंगे में पारंपरिक दुल्हन के रूप में वो काफी सुंदर लग रही थी। घूंघट में ढंके चेहरे के साथ उनकी गरिमा और सादगी हर हर किसी का ध्यान खींच रही थी।
खान सर भी खुद ब्लैक सूट, गुलाबी शर्ट और लाल टाई में बेहद स्मार्ट और आत्मविश्वास से भरे नजर आए, एक वायरल वीडियो में वो अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर स्टेज तक लाते दिखे, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया।जब छात्रों ने उनसे उनकी पत्नी की तस्वीर साझा करने की गुजारिश की, तो उन्होंने सम्मानपूर्वक ये कहते हुए मना कर दिया कि, निजी जीवन को सीमित रखना ही बेहतर है। इसलिए जश्न को सीमित रखने का निर्णय लिया। बड़े भावुक अंदाज में कहा, मां की इच्छा के कारण विवाह को टालना संभव नहीं था, देशहित को ध्यान में रखते हुए हमने सादगी से विवाह किया। जिसे सुनकर वही अब शादी के रिसेप्शन इन तस्वीरों को देखने के बाद अब हर कोई उनका फिर से मुरीद हो गया है।





