back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार-2’ इस दिन होने जा रही रिलीज, फिल्म में नजर आएंगी ये अभिनेत्री

अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी भी सिनेप्रेमियों का दिल जीतने में सफल रही। अब करीब 12 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल दर्शकों के सामने रिलीज किया जा रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और जूही चावला अभिनीत फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ सन् 2012 में रिलीज हुई थी, तब एक्शन और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया था। इसके अलावा अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी भी सिनेप्रेमियों का दिल जीतने में सफल रही। अब करीब 12 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल दर्शकों के सामने रिलीज किया जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस सीक्वल में सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त की जगह नए चेहरे नजर आने वाले हैं। इस बीच देखने में आ रहा है कि ‘सन ऑफ सरदार-2’ की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में फिल्म की रिलीज की तारीख को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। ऐसे में दर्शकों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है ।

फिलहाल अजय देवगन अपनी विभिन्न परियोजनाओं में व्यस्त हैं

अभिनेता अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो पोस्ट कर प्रशंसकों को ‘सन ऑफ सरदार-2’ की शूटिंग के बारे में संकेत दिया था। उन्होंने फिल्म के सेट से एक वीडियो साझा किया। फिल्म की शूटिंग फिलहाल ब्रिटेन में शुरू हो चुकी है। इसके बाद अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरुण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिलहाल अजय देवगन अपनी विभिन्न परियोजनाओं में व्यस्त हैं। लेकिन इस फिल्म के जरिए एक्टर एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ‘सन ऑफ सरदार-2’ में सोनाक्षी सिन्हा की जगह नजर आएंगी। रवि किशन को संजय दत्त की भूमिका में लिया गया है।फिल्म में मुकुल देव और विंदू दारा सिंह भी फिल्म में होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा कुबरा सैत, नीरू बाजवा, रोशनी वालिया, अश्विनी कालसेकर, दीपक डोबरियाल, शरत सक्सेना भी फिल्म का हिस्सा होंगे। 

मृणाल ठाकुर ने भी पोस्ट किया था एक वीडियो


पिछले साल अगस्त 2024 में मृणाल ठाकुर ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग को लेकर एक वीडियो सामने आया था। इसमें चंकी पांडे और दीपाक डोबरियाल नजर आ रहे थे। वीडियो की शुरुआत कुछ इस तरह से हुई थी कि अजय देवगन सिर पर रुमाल बांधकर गुरुद्वारे में प्रार्थना करते और जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल का नारा लगाते नजर आए थे। इसके बाद एक्ट्रेस नजर आती हैं, जो पिंक और येलो सलवार सूट पहने हुए थीं। वह ढोल बजाते और भांगड़ा करते हुए दिखाई देती हैं। वीडियो शेयर कर मृणाल ने लिखा था, शूटिंग आरंभ हो गई है जी…। 

Advertisementspot_img

Also Read:

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस धमाका: शाहिद-विशाल की जोड़ी ने 14 दिन में कमाए 61 करोड़, दर्शक हुए दिवाने

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी सहयोगी फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले हफ्ते से ही...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...