back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्ममेकर हंसल मेहता के पिता का निधन

सुरभि सिन्हा मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता के पिता सुबोध मेहता का निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। हंसल मेहता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने पिता की तस्वीर शेयर करते हुए एक भावुक नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा-”मैंने हमेशा सोचा था कि वह मुझसे ज्यादा समय तक जीवित रहेंगे। लेकिन, मैं गलत था। आपसे फिर मिलूंगा पापा । दुनिया के सबसे हैंडसम व्यक्ति और अब तक मिले सबसे सबसे विनम्र और उदार इंसान। आपके बिना शर्त प्यार के लिए धन्यवाद पापा। शुक्रिया मेरे लीजेंड, मेरे हीरो। ‘ हंसल मेहता के पिता के निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर फ़ैल गई है। फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट, फरहान अख्तर, मनोज बाजपेयी, अपूर्व असरानी और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये हंसल उनके निधन पर उन्हें श्रंद्धाजलि दे रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

बचपन की तंगी से बॉलीवुड की चमक तक, फराह खान की है संघर्ष भरी कहानी, जानिए कैसे बदली लाइफ

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फराह खान आज बॉलीवुड में एक नामचीन फिल्ममेकर, कोरियोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। लेकिन उनके सफर की शुरुआत आसान...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...