back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म के सेट सबसे अच्छे क्लासरूम होते हैं : अर्जुन कपूर

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्म सेट को सर्वश्रेष्ठ कक्षा कहते हैं, और साझा करते हैं कि उन्हें अधिक से अधिक फिल्में बनाना पसंद है और सेट पर रहकर वो अपने काम सुधार करते रहते हैं। अर्जुन ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो कोलाज के साथ अपने विचार पोस्ट किए, जिसमें इश्कजादे से लेकर संदीप और पिंकी फरार तक उनकी सभी फिल्मों के क्लिप थे। उन्होंने लिखा, मैं पिछले एक दशक में फिल्म के सेट पर बड़ा हुआ हूं। मुझे वहां न होना अजीब लगता है। यह मेरी जिंदगी, जुनून और शौक है। मैं अधिक से अधिक फिल्में बनाना पसंद करूंगा और सेट पर रहकर सुधार करता रहूंगा। अर्जुन ने आगे कहा कि सेट सबसे अच्छे क्लासरूम होते हैं। जब फिल्मों की बात आती है, तो मैं कैंडी स्टोर में किसी भी अन्य बच्चे की तरह हूं। मुझे आश्चर्य होता है यह देखकर कि हमारा काम लोगों को जोड़ने और उनका मनोरंजन करने के लिए क्या क्या कर सकता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन के पास दो फिल्में भूत पुलिस और एक विलेन रिटर्न्स है। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...