नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। देब मुखर्जी काफी फेमस अभिनेता थे उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। वहीं अपनों में 83 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। देब मुखर्जी फेमस निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता। वहीं अब उनको श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे उनके घर पहुंच रहे हैं।
होली की खुशियों के बीच फिल्म इंडस्ट्री में हुआ सन्नाटा
अयान मुखर्जी के पिता दिग्गज अभिनेता देब मुखर्जी कई दिनों से बीमार चल रहे थे। आज 14 मार्च को यानी होली वाले ही दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसके कारण पूरे बॉलीवुड में खुशियों के बीच सन्नाटा सा हो गया। जैसे ही यह खबर सामने आई बॉलीवुड के कई सितारे उनके घर पहुंचने लगे। इस दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भी उनके घर पहुंचते हुए देखा गया।
आपको बता दें कि अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अहम रोल में नजर आए थे। वहीं अब दुख की इस घड़ी में दोनों एक साथ अयान मुखर्जी के घर पहुंच गए।
यहां होगा अंतिम संस्कार
देब मुखर्जी का अंतिम संस्कार अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। वहीं उनके अंतिम संस्कार पर कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। देब मुखर्जी का काजोल के परिवार से गहरा नाता है। काजोल, अजय देवगन, रानी मुखर्जी, तनुजा, ऋतिक रोशन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सहित कई बॉलीवुड सितारे दिवंगत अभिनेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने आ सकते हैं।
इन फिल्मों में किया हैं काम
देब मुखर्जी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत है। इस लिस्ट में अभिनेत्री’, ‘दो आंखें’, ‘बातों बातों में’, ‘कमीने’ और ‘गुदगुदी’ जैसी और कई फिल्में हैं।
काजोल के अंकल थे देब मुखर्जी
देव मुखर्जी एक्ट्रेस काजोल के चाचा हैं। दरअसल देब मुखर्जी एक्टर जॉय मुखर्जी और फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी के छोटे भाई थे। शोमू मुखर्जी की शादी काजोल की मां और एक्ट्रेस तनुजा से हुई थी। इस तरह देब मुखर्जी रिश्ते में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और तनिषा के चाचा लगते थे।





