फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

बॉलीवुड दर्शकों के लिए फरवरी 2026 रोमांस, एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर माह रहेगा। इस महीने 6 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।

0
3

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां दर्शकों का दिल जीतने आएंगी, वहीं बड़े पर्दे पर एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी का भी भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। इस महीने सिनेमाघरों में कुल 6 बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जो दर्शकों के मनोरंजन का पूरा इंतजाम करेंगी। इन फिल्मों की रिलीज डेट और पूरी लिस्ट हम आपको यहां बताएंगे।

वध 2


साल 2022 में दर्शकों का दिल जीतने वाली फिल्म ‘वध’ के बाद अब इसका सीक्वल ‘वध 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस बार भी नीना गुप्ता और संजय मिश्रा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है। दमदार कहानी और सशक्त अभिनय के साथ ‘वध 2’ 6 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी।

https://www.youtube.com/watch?v=aQreI5i-t_M

हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट


विक्रम भट्ट एक बार फिर हॉरर की दुनिया में दर्शकों को डराने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसी दिन ‘वध 2’ से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। यह फिल्म साल 2011 में आई हॉरर-मिस्ट्री मूवी ‘हॉन्टेड 3डी’ की अगली कड़ी है। इस बार मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे लीड किरदारों में नजर आएंगे, जो कहानी में सस्पेंस और खौफ का तड़का लगाएंगे।

भाभीजी घर पर हैं


छोटे पर्दे पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने के बाद ‘भाभीजी घर पर हैं’ अब सिनेमाघरों में दर्शकों को हंसाने आ रही है। इसी नाम से बनी यह कॉमेडी फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में शो की चर्चित ओरिजिनल कास्ट आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर और शुभांगी अत्रे नजर आएंगे। इनके अलावा रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे, जो कॉमेडी का मजा और बढ़ाएंगे।

ओ रोमियो


वैलेंटाइन वीक के मौके पर विशाल भारद्वाज दर्शकों के लिए रोमांस और थ्रिल से भरपूर फिल्म ‘ओ रोमियो’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल भी अहम किरदारों में फिल्म का हिस्सा होंगे।

तू या मैं


रोमांस और एडवेंचर का मेल लेकर आने वाली फिल्म ‘तू या मैं’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन यह फिल्म विशाल भारद्वाज की ‘ओ रोमियो’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होगी। फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

दो दीवाने शहर में


प्यार की भावनाओं को बड़े पर्दे पर उतारने आ रही फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ एक रोमांटिक ड्रामा है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here