नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । पहलगाम में पर्यटकों के साथ दुखद आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और वाणी कपूर की अपकमिंग फिल्म के रिलीज को लेकर छिड़ी ऑनलाइन बहस। पहलगाम में हुए हमले के कारण 26 लोगों की मौत पर अब इस फिल्म को प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो गई है। जाने पूरा मामला।
जिसपर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है
बता दे कि, पहलगाम में हुए दुखद आतंकी हमले के बाद, पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर की आगामी फिल्म अबीर गुलाल जो एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी 9 मई को रिलीज होनी है, जिसे अब बैन करने की मांग हो रही है, 26 लोगों की मौत के बाद एमएनएस ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं और भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज पर पड़ने वाले प्रभाव का हवाला देते हुए विरोध किया है। जिसपर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
इंडिया में किसी भी थिएटर में रिलीज नही करने दिया जाऐगा
रोमांटिक कॉमेडी मूवी अबीर गुलाल, जिसे आरती एस बागड़ी द्वारा निर्देशित किया गया है। वहीं पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आतंकी हमले को लेकर प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों के एक वर्ग ने सोशल मीडिया पर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। जिसमें कई लोगों द्वारा कहा जा रहा कि, अबीर गुलाल मूवी को इंडिया में किसी भी थिएटर में रिलीज नही करने दिया जाऐगा।
साल 2016 के उरी हमले के बाद ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज
हालांकि, साल 2016 के उरी हमले आतंकवादी हमले के ठीक एक महीने बाद फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज हुई थी, इसमें भी पाकिस्तान एक्टर फवाद ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लेकिन इसके कारण भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया था। अब वही अबीर गुलाल मूवी का भी यही हाल है जो अबीर गुलाल की रिलीज से दस दिन पहले ऐसी घटना एक बार फिर हुई है। अब वहीं एक अन्य ने इसपर ट्वीट भी किया है जिसमें लिखा है कि, अबीर गुलाल की रिलीज से दस दिन पहले ऐसी घटना होना, इसमें एक्टर फवाद खान की किस्मत का दोष है या महज एक संयोग ।
मनसे ने दी चेतावनी
बता दे कि, ‘अबीर गुलाल’ फिल्म को भी दो देशों की रोमांटिक ड्रामा मूवी बताया जा रहा है, जिसमें फवाद के होने के नाते महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने रिलीज पर अपना विरोध जताया है, साथ ही पाकिस्तानी कलाकारों के प्रति अपने लंबे समय से चले आ रहे विरोध का दावा करते हुए इसपर राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए इसे थिएटर मालिकों को फिल्म दिखाने के खिलाफ चेतावनी दे दिया है। मनसे ने कहा इस फिल्म को किसी भी हालत में रिलीज नही करने दिया जाऐगा।





