नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा दिया है। एक्टर हमेशा फिल्मों के जरिए फैंस से जुड़े रहे वहीं एक बार फिर वो बड़े पर्दे आने को तैयार थे। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इक्कीस’ का नया पोस्टर मेकर्स (मैडॉक फिल्म्स) द्वारा जारी किया गया है, जिसमें धर्मेंद्र एक बेहद भावुक और गंभीर अवतार में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर ने फैंस को भावुक कर दिया है, क्योंकि यह फिल्म देश के एक अमर शहीद की कहानी पर आधारित है।
परमवीर चक्र विजेता के पिता बने ‘हीमैन’
फिल्म ‘इक्कीस’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो और परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के बलिदान की कहानी है। यह फिल्म एक पिता के नजरिए से बेटे की बहादुरी और शहादत को दर्शाएगी। सुपरस्टार धर्मेंद्र इस फिल्म में अमर सैनिक अरुण खेत्रपाल के पिता एमएल. खेत्रपाल की महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।पोस्टर के साथ लिखे कैप्शन ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा: “पिता बेटों को पालते हैं। महान लोग देश को पालते हैं। धर्मेंद्र जी, एक 21 साल के अमर सैनिक के पिता के रूप में एक इमोशनल पावरहाउस हैं। एक सदाबहार लेजेंड हमें दूसरे लेजैंड की कहानी सुना रहा है।”
अगस्त्य नंदा का बॉलीवुड में बड़ा डेब्यू
यह फिल्म कई मायनों में खास है, क्योंकि इसमें बॉलीवुड की अगली पीढ़ी के दो बड़े चेहरे डेब्यू करने जा रहे हैंअमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा इस फिल्म से बॉलीवुड में लीड रोल में डेब्यू कर रहे हैं। वह बहादुर सैनिक अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाएंगे।अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी इसी फिल्म के जरिए अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत कर रही हैं।
श्रीराम राघवन (जिन्होंने ‘अंधाधुन’ जैसी फिल्में बनाई हैं) द्वारा निर्देशित ‘इक्कीस’ एक पिता की भावनात्मक यात्रा और एक सैनिक के सर्वोच्च बलिदान का मिश्रण है।आपको बता दें कि, फिल्म ‘इक्कीस’ इसी साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





