back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Farzi Season 2: OTT पर धमाल मचाएगी शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी 2

Farzi Season 2: शाहिद कपूर की वेब सीरीज का ऐलान हो गया है। जल्द ही उनकी वेब सीरीज रिलीज बनाने के तैयारी शुरु हो जाएगी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क| शाहिद कपूर अपने शानदार लुक और फिल्म में अलग तरह के किरदार के लिए चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं उनकी मूवी फर्जी 2 को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। हाल ही उन्होंने फर्जी वेब सीरीज में धमाल मचाया था। इसके बाद वे फर्जी में तहलका मचाने के लिए तैयार हो चुके हैं। इस सीरीज में साउथ के सितारे विजय सेतुपति भी नजर आए थे। इस ही वेब सीरीज के साथ शाहिद कपूर ने ओटीटी पर शानदर डेब्यू किया था। वहीं फिल्म की बात करें तो यह शानदार फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फैंस को इस वेब सीरीज का काफी समय से इंतजार हो रहा था। फिल्म के निर्माता की बात करें तो दूसरा पार्ट बनाने के लिए पूरी तैयारी है।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

शाहिद कपूर की फ़र्ज़ी 10 फरवरी को इस साल ही रिलीज की गई थी। इस में शाहिद कपूर की शानदार एक्टिंग देखने को मिली , इस वेब सीरीज की बात करें तो दर्शको ने शाहिद के किरदार को खूब पसंद किया था। डीके द्वारा निर्देशित इस सीरीज में शाहिद और विजय सेतुपति नजर आन वाले हैं। इसके अलावा के के मेनन, राशि खन्ना और भुवन अरोड़ा ने भी शानदार एक्टिंग से सबको प्रभावित किया था। फैंस दूसरे पार्ट का काफी समय से इंतजार से इंतजार कर रहे हैं।

फर्जी 2 के सीजन 2 का किया ऐलान

हाल ही मे एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने फर्जी 2 के सीजन 2 को लेकर पुष्टि की है। शाहिद ने कहा कि फ़र्ज़ी का दूसरा सीजन जल्द ही आएगा, “मेरा मतलब है, रिएक्शन अमेजिंग था. इसके अलावा, जिस तरह से कहानी एंड हुई, वह ओपन-एंडेड थी इसलिए बहुत कुछ होने की संभावना है, फ़र्ज़ी 2 होगी और अगर कुछ और भी हो जो मुझे पसंद है, मैं करूंगा, लेकिन अभी तक, मैंने ओटीटी के लिए किसी भी चीज के लिए हां नहीं किया है। क्योंकि इस साल मेरी दो रिलीज थीं, मैं अब थिएटर के लिए कुछ चीजें करने के लिए तैयार हूं। लेकिन फर्जी 2 जरूर बनेगी।”

शाहिद कपूर अगले साल नई फिल्म में आएंगे नजर

शाहिद जल्द ही कृति सेनन के अलावा एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में दिखाई देने जा रहे हैं। शाहिद-कृति की फिल्म 9 फरवरी, 2024 को रिलीज़ होने के लिए तैयार हो चुकी है और इसमें वेटरन एक्टर धर्मेंद्र भी शामिल होंगे। अहम बात ये है कि फिल्म में शाहिद औऱ कृति की जोड़ी एक साथ दिखने वाली है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵