back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मदर्स डे पर अभिनेत्री एमी जैक्सन की पोस्ट देख प्रशंसक हुए हैरान

चेन्नई, 28 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री एमी जैक्सन ने इंस्टाग्राम पर दुनिया भर की माताओं को हैप्पी मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। उनकी इस पोस्ट को देखकर उनके फोलोवर्स आश्चर्यचकित हो गए। दिलचस्प बात यह है कि इस साल मदर्स डे 2 मई को है। हालांकि एमी ने अपने साथ अपनी मां की एक तस्वीर डाली और सोमवार को सभी माताओं को हैप्पी मदर्स डे विश करते हुए एक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, सभी मांओं को हैप्पी मदर्स डे, एंजल मांओं को, जो अपने बच्चों की स्वर्ग में रहकर भी रक्षा कर रही हैं, उन मांओं को जिन्होंने बच्चों को बहुत जल्द खो दिया है, उन मांओं को, जो जल्द ही नन्हे मेहमान के आने की उम्मीद कर रही हैं और पॉप करने के लिए तैयार हैं। ओह और यहां हमारी अपनी मम्मा जैक्सन को भी। हम आपसे प्यार करते हैं मां। एमी को इंस्टाग्राम पर उनके कई फोलोवर्स ने हैप्पी मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं, वहीं कुछ ऐसे भी थे जो मदर्स डे पोस्ट को लेकर भ्रमित थे। एक अनुयायी ने विशेष रूप से पूछा, आज मदर्स डे कैसे हो सकता है? –आईएएनएस एमएसबी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵