back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Junior NTR के 41वें जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, War 2 का Teaser हुआ रिलीज

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म 'वॉर 2' का आज 20 मई को टीज़र हुआ रिलीज, अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस दिल थियेटर में होगीरिलीज़ ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । फिल्म ‘वॉर 2’ का टीज़र जूनियर एनटीआर के 41वें जन्मदिन पर आज यानी 20 मई को रिलीज़ किया गया है। जिसे अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। बता दे, इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में शामिल होगें। 150 दिनों तक चलने वाली इस फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा पांच अलग-अलग देशों में भी होगी जिसमें, स्पेन, इटली, अबू धाबी, जापान और रूस होगा। जिसमें करीब 6 एक्शन सीक्वेंस भी होंगे। और दो गाने आइए जानते है इस फिल्म के बारे में डिटेल में। 

14 अगस्त को फिल्म होगी रिलीज़


ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ का टीज़र 20 मई को लॉन्च हो चुका है, इसी फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर कर रहे हैं। जिसमें निर्माताओं द्वारा जूनियर एनटीआर के 41वें जन्मदिन पर टीज़र रिलीज़ किया गया है। बता दे कि, ये फिल्म 14 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

विलेन की भूमिका में दिखेंगे जूनियर एनटीआर


कबीर के ऑन-स्क्रीन किरदार को निभाते हुए ऋतिक ने जूनियर एनटीआर का चुनौतीपूर्ण स्वागत किया है, इस फिल्म के टीजर अपडेट को लेकर एनटीआर के फैंस कुछ हद तक हैरान है क्योंकि, बॉलीवुड में अपनाई जाने वाली प्रमोशनल रणनीतियों से वे अभी रुबरु नही है। जिसमें हिंदी फिल्म निर्माता लॉन्च के समय की बिना घोषणा किए ही टीजर-ट्रेलर रिलीज कर देते है जबकि साउथ में इसकी घोषणा पहले से होती है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर को विलेन के रोल में देखना काफी दिलचस्प होगा। इस फिल्म के टीजर में ऋतिक रोशन कबीर के किरदार को एक मतलबी, गहरे रंग के, भारी भरकम और अधिक खतरनाक अवतार में दिखाते है। जो दर्शकों पर एक स्थायी प्रभाव डालने वाला है। जिसमें ऋतिक रोशन पहले से कहीं ज्यादा निर्दयी और क्रूर नजर आनेवाले है। 

वॉर 2 काफी मजेदार होनेवाली है


गौरतलब है कि, वॉर 2 काफी मजेदार होनेवाली है क्योकि इसमें साउथ के हीरों और बॉलीवुड के सितारों की एक-दूसरे के खिलाफ केमेस्ट्री देखने को मिलनेवाला है। इस फिल्म मेंअभिनेत्री कियारा आडवाणी भी शानदार एंट्री करेगी। जो हाई-ऑक्टेन स्पाई यूनिवर्स में शामिल होती है। हालांकि, अभी टीजर से उनके किरदार के बारे में ज्यादा साफ नही हुआ है। लेकिन उनकी मौजूदगी ने दर्शको के मन में उत्सुकता पैदा कर दी है। इससे पहले 2019 में रिलीज हुए वॉर फिल्म ने ब्लॉकबस्टर और साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म में अपना नाम शामिल किया था। जो अब नायक ऋतिक की जासूसी में रोमांच और एक्शन के साथ जूनियर एनटीआर खलनायक की भूमिका में शामिल हुए है। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स द्वारा अयान मुखर्जी ने निर्देशन किया है। जो कि पहली बार ऐसा होगा कि, अयान मुखर्जी ऋतिक रोशन के साथ काम करेंगे। 

फिल्म में होंगे 2 गाने


एक रिर्पोट के अनुसार, वॉर 2 के म्यूजिक एल्बम में दो गाने हैं। जिसकी शूटिंग जून के आखिरी में होगी। ये खास ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच में होगी, इसमें प्रीतम का पेपी डांसर नंबर और ऋतिक और कियारा का रोमांटिक नंबर होगा। दोनों ही गाने चार्टबस्टर होगें। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Bollywood Box Office 2025:इस साल किस हीरो ने जीती बॉक्स ऑफिस की जंग? जानिए टॉप 5 सुपरस्टार्स और उनकी फिल्में..

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2025 बॉलीवुड के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन इस साल कई सितारों ने अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...