back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vibhu Raghave Death: फेमस टीवी एक्टर Vibhu Raghav का निधन, स्टेज 4 कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

फेमस टीवी एक्टर वैभव कुमार सिंह राघवे का निधन हो गया। एक्टर कोलन कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद जिंदगी से हार गए है।

 नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍‍क । फेमस टीवी एक्टर वैभव कुमार सिंह राघवे का निधन हो गया। एक्टर कोलन कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद जिंदगी से हार गए है। विभु राघव के निधन से टीवी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। दरअसल, निशा और उसके कजन्स, सुवरीन गुग्गल और रिदम जैसे सीरियल्स से मशहूर हुए एक्टर विभु राघव ने जिंदगी का अलविदा कह दिया है। अब वह हमारे बीच नहीं रहे हे। विभु लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। वहीं, विभु के निधन से टीवी के तमाम सेलेब्स को सदमा पहुंचा है। बिग बॉस 19 विनर करणवीर मेहरा ने दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि देकर उनके निधन की पुष्टि की है।  

विभु चौथे स्टेज के कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग

फेमस टीवी एक्टर वैभव कुमार सिंह राघवे लंबे समय से कैसर से जुझ रहे थे। वे मुंबई के हॉस्पिटल में लंबे समय से इलाज करा रहे थे। विभु राघव का चौथे चरण के कोलन कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद मुंबई में निधन हो गया है। अभिनेता, का असली नाम वैभव कुमार सिंह राघव था। विभु टेलीविजन इंडस्ट्री में एक जाना-माना चेहरा थे, जो निशा और उसके कजिन्स, सावधान इंडिया सहित कई शो में दिखाई दिए थे। 2022 में कोलन कैंसर का पता चलने पर, उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बीमारी के साथ अपनी जर्नी को खुले तौर पर शेयर किया था।

विभु के निधन पर करणवीर मेहरा ने जताया शोक

वहीं, विभु के निधन से टीवी के तमाम सेलेब्स सदमे में हैं, विभु के निधन के खबर के बाद टीवी इंडस्‍ट्री में मातम पसरा हुआ है। कई सेलेब्‍स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जता रहे हैं। एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने इंस्टा स्टोरी पर दिवंगत एक्टर की तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

वहीं, करणवीर मेहरा ने भी इंस्टा स्टोरी पर दिल टूटने वाली इमोजी के साथ विभु की तस्वीर शेयर कर लिखा है, “ टू सून, रेस्ट इन पीस ब्रदर।” वहीं, सिंपल कौल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर करके श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, “आपको बहुत मिस करेंगे मेरे प्यारे दोस्त आपके लिए लव, लाइट एंड हैप्पीनेस।”

एक्ट्रेस सिंपल कौर ने विभु के लिए मांगी थी आर्थिक मदद

अभिनेता मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाजरत थे। उनके निधन से कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री सिंपल कौल, अदिति मलिक और अन्य ने उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद की मांग सोशल मीडिया पर की थी। सिंपल ने 27 मई को एक भावुक पोस्‍ट कर अपील की थी। 

अपनी इस इमोशनल पोस्‍ट में लिखा कि, सभी को नमस्कार! हमारे फ्रेंड विभु के बारे में एक छोटी सी अपडेट जो हमारे मित्र, को-एक्टर विभु वह पिछले दो हफ्तों से नानावटी अस्पताल में चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे हैं। हमारे पास मौजूद फंड खत्म हो गए हैं और हमें उन्हें बचाने के लिए तुरंत फंड की जरूरत है। आप से जो हो सकें करें, प्लीज उनके ठीक होने की प्रार्थना करें। अपार प्यार और प्रार्थनाओं के लिए थैंक्यू”

विभु ने आखिरी पोस्ट में क्या लिखा था?

कैंसर से लड़ते-लड़ते विभु हार गए है। वह मुंबई के एक अस्‍पताल में आखिरी सांस ली। उन्‍होने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 12 अप्रैल की थी। उन्होंने इसे बस इतना ही कैप्शन दिया, “एक दिन एक बार।” जो सबसे मुश्किल दिनों के दौरान भी उनकी ताकत और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उन्हें अंत तक अपने फैंस से प्यार और सपोर्ट मिलता रहा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...