back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शादी के बंधन में बंधे मशहूर भोजपुरी सिंगर व एक्टर रितेश पांडे, वायरल हुईं तस्वीरें

सुरभि सिन्हा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन चुके सिंगर व एक्टर रितेश पांडे शुक्रवार को वैशाली पांडे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को खुद रितेश पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। रितेश ने लिखा-‘ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश, आप सभी के आशीर्वाद की अभिलाषा है !’ इन तस्वीरों में रितेश जहां शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं, वहीं वैशाली लाल रंग के जोड़े में हैं और इसके साथ हेवी ज्वेलरी भी कैरी की हुई है। दोनों बेहद ख़ूबसूरत लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं। हाल ही में रितेश और वैशाली के सगाई की भी तस्वीरें सामने आईं थी, जिसके बाद से फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे। वहीं कोरोना काल को देखते हुए रितेश और वैशाली 14 मई को रितेश पांडे के जन्मदिन के दिन ही सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें परिवार के लोगों के अलावा कुछ बेहद करीबी लोग ही मौजूद थे। बता दें, रितेश पांडे जहां भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुके हैं, वहीं उनकी पत्नी वैशाली पांडे पेशे से डॉक्टर हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...