back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धर्मेंद्र के निधन के चार दिन बाद ही टूटा परिवार, हेमा मालिनी और सनी देओल में हुई मतभेद

धर्मेंद्र के निधन के चार दिन बाद ही उनके परिवार में मतभेद उजागर हो गए, जब सनी और बॉबी देओल की प्रेयर मीट में हेमा मालिनी शामिल नहीं हुईं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। लेकिन दिवंगत अभिनेता के निधन के मात्र चार दिन बाद ही उनके परिवार के दो हिस्सों जिसमें पहली पत्नी प्रकाश कौर के बच्चों और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी के परिवार के बीच का मतभेद सार्वजनिक रूप से सामने आ गया है। यह स्थिति तब बनी जब दोनों पक्षों ने धर्मेंद्र के लिए दो अलग-अलग प्रार्थना सभाएं (प्रेयर मीट) आयोजित कीं।

देओल परिवार की प्रेयर मीट में हेमा और बेटियां नदारद

बता दे कि, 27 नवंबर, 2025 को धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने अपने बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ मुंबई के ताज लैंड्स एंड में दिवंगत अभिनेता के लिए एक बड़ी प्रार्थना सभा आयोजित की थी।इस मुख्य प्रेयर मीट में धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल नजर नहीं आईं, जिसकी गैर-मौजूदगी हर किसी को खटकी। वहीं सूत्रों के अनुसार, यह प्रेयर मीट पूरी तरह से सीनियर देओल फैमिली (प्रकाश कौर और उनके बेटों) द्वारा आयोजित की गई थी और हेमा मालिनी इस व्यवस्था का हिस्सा नहीं थीं।

 सनी द्वारा आयोजित सभा में सितारों का जमावड़ा

सनी देओल द्वारा होस्ट की गई इस प्रार्थना सभा में पूरा फिल्म जगत श्रद्धांजलि देने पहुंचा था।ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, रेखा, अमीषा पटेल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नेहा धूपिया और अंगद बेदी जैसे कई बड़े सितारे धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने आए थे।सिंगर सोनू निगम ने धर्मेंद्र के फेमस गीतों को गाकर उन्हें संगीतमय और भावुक श्रद्धांजलि दी।

 हेमा मालिनी ने अपने घर रखी अलग सभा

जिस दिन ताज लैंड्स एंड में मुख्य सभा हो रही थी, उसी दिन मुंबई स्थित हेमा मालिनी के बंगले से जुड़ी तस्वीरें भी ऑनलाइन वायरल हुईं, जहाँ उन्होंने कथित तौर पर एक अलग प्रार्थना सभा आयोजित की थी। जहां पर महिमा चौधरी, सुनीता आहूजा और यशवर्धन आहूजा जैसे कुछ मशहूर हस्तियों को हेमा मालिनी के घर देखा गया। बंगले के बाहर दो पंडित भी नजर आए।सबसे गौर करने वाली बात यह थी कि जो सेलेब्स सनी देओल द्वारा होस्ट की गई मुख्य प्रेयर मीट में पहुँचे थे, वे हेमा के घर नजर नहीं आए, और इसके विपरीत भी यही स्थिति थी।

 शमशान घाट से शुरू हुआ था मतभेद

यह मतभेद प्रेयर मीट से पहले ही सामने आ गया था। धर्मेंद्र के निधन के दिन भी हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा और अहाना अभिनेता के घर नहीं पहुँची थीं, बल्कि वे सीधे शमशान घाट पर दिखी थीं।इन सभी घटनाओं के चलते अब हेमा मालिनी का सनी देओल और बॉबी देओल की फैमिली से मतभेद सार्वजनिक रूप से सामने आ गया है, जिससे दिग्गज अभिनेता के निधन के बाद परिवार के दो अलग-अलग रास्ते स्पष्ट हो गए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...