back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमारी ईकोसिस्टम से जुड़ीं हर महिला रोल मॉडल हैं : गुल पनाग

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री गुल पनाग ने पर्दे पर कई भूमिकाओं को सफलतापूर्वक अदा किया है। गुल वैसे तो इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं, लेकिन एक रोल मॉडल के तौर पर उन्हें हमेशा से कम आंका गया है। इस पर बात करते हुए उन्होंने आईएएनएस को बताया, अपने किरदार को एक रोल मॉडल के तौर पर लेना बहुत जरूरी है। जब मैं एक रोल मॉडल की बात करती हूं, तो इसका तात्पर्य सिर्फ मुझसे नहीं है क्योंकि मैं तो एक पब्लिक फिगर हूं। मेरा मानना है कि हममें से सभी अपने आप में एक रोल मॉडल हैं। भारत में महिलाओं को मिलने वाले मौकों के संबंध में कई असमानताएं हैं। महिलाएं अपने मन—मुताबिक चीजें कर पाने में उतनी समर्थ नहीं हैं। गुल आगे कहती हैं, मेरा मानना है कि हर वह महिला, जो हमारी इस ईकोसिस्टम का हिस्सा हैं, सभी रोल मॉडल्स हैं क्योंकि इनसे अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिलती है। हमारे कंधों पर इसे लेकर कई अहम जिम्मेदारियां हैं। –आईएएनएस एएसएन

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵