back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तौबा तौबा गाने पर विक्की कौशल को भी फेल कर रहा है बुजुर्ग महिलाओं का डांस, वायरल हुआ वीडियो

विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज़' का गाना 'तौबा तौबा' इस समय खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के वीडियो बना रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज़’ का गाना ‘तौबा तौबा’ सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर न्यू जनरेशन ही नहीं बल्कि बच्चे और बूढ़े भी थिरकते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बुजुर्ग महिला के एक ग्रुप ने ‘तौबा तौबा‘ गाने पर जबरदस्त डांस किया है। दूसरी तरफ एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आंटी दो बच्चों के साथ डांस कर रही हैं।

तौबा तौबा गाने पर बना रहे हैं रील 


विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘बैड न्यूज़’ सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म फैंस को बहुत पसंद आई है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है। इसके अलावा फिल्म का गाना ‘तौबा तौबा’ खूब छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर इस गाने पर खूब सारे रील्स बनाए जा रहे हैं, तो वहीं कई लोग विक्की कौशल के सिग्नेचर स्टेप्स को फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं।

बुजुर्ग महिलाओं का तौबा तौबा डांस


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बुजुर्ग महिला का एक ग्रुप ‘तौबा तौबा’ गाने पर डांस कर रहा है। इस वीडियो में बुजुर्ग महिलाएं साड़ी पहने हुए और आंखों पर काला चश्मा लगाए स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अभी तक मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।

सोशल मीडिया पर आंटी की तारीफ


सोशल मीडिया पर एक दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें आंटी साड़ी पहन कर दो बच्चों के साथ डांस कर रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ दो बच्चे भी जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। अगर इस वीडियो को विक्की कौशल देखें तो जरूर इंप्रेस हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब तारीफ मिल रही है। 

लोग दे रहे हैं अपनी प्रतिक्रियाएं


सोशल मीडिया पर आंटी और उनके साथ डांस करने वाले दोनों बच्चों की खूब तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा है, साड़ी पहने हुए विक्की कौशल मस्त लग रहे हैं। दूसरे यूज़र ने लिखा है, विक्की को निकाल कर आंटी को कास्ट करो। तीसरे यूज़र ने लिखा है, छुपा हुआ टैलेंट है।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस धमाका: शाहिद-विशाल की जोड़ी ने 14 दिन में कमाए 61 करोड़, दर्शक हुए दिवाने

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी सहयोगी फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले हफ्ते से ही...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...