back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mohit Suri के डायरेक्शन में बनी इन रोमांटिक फिल्मों ने किया था कमाल, देखें इनकी लिस्ट

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अच्छा कलेक्शन कर रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी सैयारा सिनेमाघरों में1 8 जुलाई को ही  रिलीज हो गई है, और धमाल मचा रही है। जहां इस फिल्म की दीवानगी सभी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है जिसमें अहान पांडे ने बॉलीवुड में डेब्यू कर धमाल मचा दिया है। उनके साथ अनीत पड्डा नजर आईं है। रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अभी तक इसे अच्छे रिव्यू भी मिल रहे हैं लेकिन क्या आप जानते है इससे पहले भी मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ये 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी आइए जानते है इन पांच रोमेंटिक फिल्मों के बारे में। 

आशिकी 2

साल 2013 की फिल्म आशिकी 2 मोहित सूरी की बेहतरीन फिल्मों में से एक है जिसने फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर है । इसी फिल्म से मोहित सूरी ने श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के करियर को अच्छी उड़ान दी। जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 6.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

एक विलेन

साल 2014 में रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म एक विलेन इस फिल्म में रितेश देशमुख विलेन के रोल में नजर आए थें। जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 16 करोड़ रुपये कमाए थे। 

आवारापन

साल 2007 की फिल्म आवारापन भी इस फिल्म में इमरान हाशमी और श्रेया सरन है यह मूवी आज भी लोगों को खूब पसंद है। अब वहीं आवारापन का सीक्वल भी मेकर्स ने अनाउंस कर दिया है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म ने 12.26 करोड़ ही बॉक्स ऑफिस हासिल किए थे। 

मर्डर 2

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इमरान हाशमी की फिल्म मर्डर 2 इसमें जैकलीन फर्नांडीस भी नजर आईं थी ये भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.95 करोड़ रुपये कमाए थे। 

कलयुग

साल 2005 की फिल्म कलयुग भी मोहित सूरी की हिट रोमांटिक मूवीज है। इसमें कुणाल खेमू और स्माइली सूरी अहम रोल में नजर आए हैं। फिल्म में इमरान हाशमी और अमृता सिंह भी दिखाई दी है। इस मूवी के गाने आज भी लोगों के बीच खूब पॉपुलर हैंजो काफी सुपरहिट रही है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Salim Khan Health Update: सलीम खान आईसीयू में भर्ती! हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...