back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ghoomer: अभिषेक बच्चन की नयी फिल्म “घूमर” का ट्रेलर रिलीज़

Ghoomer: इस फिल्म में दर्शकों को आर.के. बाल्की द्वारा निर्देशित फिल्म का जादू देखने को मिलेगा।

नई दिल्ली – रफ़्तार डेस्क / हिन्दुस्थान समाचार बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस सैयामी खेर अपनी फिल्म ‘घूमर’ से दर्शकों से रूबरू होने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। यह ट्रेलर एक खिलाड़ी के जुनून, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को दर्शाता है।

फिल्म घूमर के ट्रेलर में सैयामी एक दुर्घटना में अपना एक हाथ खो देती हैं। सैयामी एक क्रिकेटर हैं। दुर्घटना के बाद एक हाथ से क्रिकेट कैसे खेलें? सैयामी का ऐसा सवाल है। इसी बीच उसकी जिंदगी में एक कोच की एंट्री होती है। ‘घूमर’ में अभिनेता अभिषेक बच्चन एक कोच की भूमिका निभाते हैं, जिनकी जिंदगी में अप्रत्याशित मोड़ आता है। वह एक खिलाड़ी को प्रशिक्षित करते हैं। खिलाड़ी का किरदार सैयामी खेर ने निभाया है।

इस फिल्म में दर्शकों को आर. बाल्की के निर्देशन का जादू देखने को मिलेगा। फिल्म ‘घूमर’ के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस सैयामी खेर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता शिवेंद्र सिंह और इंवाका दास भी अभिनय करेंगे।

फिल्म ‘घूमर’ 18 अगस्त को होगी रिलीज़

आर. बाल्की के निर्देशित फिल्म ‘घूमर’ 18 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिषेक बच्चन ने फिल्म ‘घूमर’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने इस ट्रेलर को कैप्शन दिया, ‘बाएं हाथ का खेल।’

अधिक ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...