नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड के जाने-माने डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप के फिल्मों की खूब तारिफ होती है। मगर शायद आपको भी नहीं पता होगा कि अनुराग कभी फिल्मों की दुनिया में नहीं आना चाहते थे। आज अनुराग अपना 52वां बर्थडे मना रहे हैं। उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको अनुराग कश्यप की कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
ब्रह्मांड के रहस्य की खोज करना चाहते थे अनुराग
अनुराग का जन्म 10 सितंबर 1972 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। अनुराग ने फिल्मी करियर के दौरान कई फिल्में बनाई हैं। बहुत कम लोगों पता होगा कि अनुराग को कभी इस चकाचौंध की दुनिया में कदम नहीं रखना था। जी हां उनका सपना फिल्मी दुनिया से काफी अलग था। अनुराग की रुचि दुनिया और ब्रह्मांड के छिपे रहस्यों को खोजना था। अनुराग का सपना था कि वह वैज्ञानिक बने और इसलिए उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज में एडमिशन भी लिया था।
फिल्मों में रुचि कब और कैसे हुई?
कॉलेज में धीरे-धीरे अनुराग की रुचि थिएटर की तरफ बढ़ने लगी और फिर उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने का मन बनाया। डॉयरेक्टर अक्सर अपने विवादों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। बयान से हटकर डॉयरेक्टर अपने फिल्मों के लिए भी काफी विवाद में रहे हैं। बॉलिवुड में अनुराग 20 बीस साल से भी ज्यादा पूरा कर चुके हैं। अनुराग एलिस ओ कॉनर उर्फ एयन रैंड के उपन्यासों के शौकीन हैं। डॉयरेक्टर अनुराग असली कहानियों पर काम करते है असली कहानियों पर लिखते और निर्देशन करते हैं।
अनुराग के करियर की शरूआत
करियर की शुरुआत में अनुराग को काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। मगर आज इंडस्ट्री के जाने-माने डॉयरेक्टर में से एक हैं। बता दें कि, डॉयरेक्टर फिल्मों के अलावा अपनी नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरिज सैक्रेड गेम्स के लिए जाने जाते है। यह सीरिज काफी लोकप्रिय हुई थी।
प्रोफेशनल लाइफ से हटकर डॉयरेक्टर अपनी निजी जीवन के लिए भी काफी चर्चे में रहे हैं। डॉयरेक्टर रिश्तों के मामलों में कुछ खास सफल नहीं हुए, उन्होंने दो शादियां की और दोनों शादियों में असफल रहे। आपको बता दें कि तलाक के बाद भी अनुराग अपने दोनों पत्नियों के साथ एक अचेछा बॉन्ड शेयर करते हैं।





