back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खत्म हुआ 20 साल का झगड़ा एक साथ नजर आई ‘मर्डर’ की पॉपुलर जोड़ी

मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी के बीच का विवाद आखिरकार 20 साल बाद खत्म हो गया है एक बार फिर दोनों सितारों को एक साथ देखा गया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत की जोड़ी फिल्म ‘मर्डर’ से काफी पॉपुलर हुई थीं। लेकिन कुछ दिन बाद उनकी लड़ाई की खबरें सामने आने लगी और फिर उन्हें साथ में नहीं देखा गया। दर्शकों को आज भी उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री याद है। वहीं, एक बार फिर दोनों सितारों को एक साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर मल्लिका और इमरान की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।

शूटिंग के दौरान हुआ था झगड़ा

इमरान और मल्लिका ने 2004 में रिलीज हुई इरॉटिक थ्रिलर फिल्म ‘मर्डर’ में साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इमरान और मल्लिका शेरावत के बीच झगड़ा हो गया था। तब से ये दोनों एक-दूसरे से बात करने और मिलने से बचते थे। बॉलीवुड की सुपरहिट ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक मल्लिका और इमरान आखिरकार 20 साल बाद एक इवेंट में मिले। दोनों गले मिले और साथ में पोज दिए।

आनंद पंडित की बेटी के रिसेप्शन मिली जोड़ी

मुंबई में फिल्म निर्माता आनंद पंडित की बेटी की शादी के रिसेप्शन में दोनों कई सालों बाद एक-दूसरे से मिले। मल्लिका गुलाबी रंग की ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं, जबकि इमरान ने काले रंग का सूट पहना था। जब मल्लिका पोज दे रही थीं तभी इमरान वहां आ गए, दोनों ने एक-दूसरे से बात की, गले मिले और फिर पोज दिए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है।

मल्लिका ने झगड़े को गलतफहमी का दिया था नाम

मंदिरा बेदी के साथ 2021 में एक इंटरव्यू में मल्लिका ने इमरान के साथ अपने झगड़े को बचकाना बताया था। एक्ट्रेस ने कहा ”सबसे मज़ेदार बात यह है कि इमरान और मैंने मर्डर के बाद बात नहीं की और अब मुझे लगता है कि यह बचकाना था। शूटिंग और प्रमोशन के दौरान हमारे बीच कुछ गलतफहमी हो गई थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि ‘कॉफी विद करण’ में इमरान ने मल्लिका शेरावत को बुरी तरह किस किया था, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

HAQ Box Office: यामी और इमरान की फिल्म ने सोमवार को मारी बड़ी छलांग, देखें टोटल कलेक्शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘हक’ ने बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड के बाद अब सोमवार को...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵