back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Munawar Faruqui के हिरासत की खबर पर Elvish Yadav का आया रिएक्शन, Big Boss पर लगाया इल्जाम

मुनव्वर फारूकी के हिरासत में जाने पर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बिग बॉस शो पर ही निशाना साधा है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी भी अब पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। मंगलवार 26 मार्च के दिन एक हुक्का बार से 13 अन्य लोगों के साथ उन्हें भी हिरासत में लिया गया था। उन पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 या COTPA, 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं इस मामले पर एल्विश यादव ने एक पोस्ट द्वारा अपना रिएक्शन दिया है।

बिग बॉस शो पर लगाया इल्जाम

एल्विश यादव हाल ही में जेल से बाहर आए हैं। उन्हें सांपों का जहर रेव पार्टियों में बेचने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें नोएडा पुलिस ने अरेस्ट किया था और 5 दिन बाद उन्हें जमानत मिली थी। वहीं, 26 मार्च के दिन एक हुक्का बार से मुनव्वर फारूकी को हिरासत में लेने की खबर सामने आई, जिसके बाद एल्विश ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘बिग बॉस जीतने के बाद सबका बुरा टाइम शुरू हो जाता है क्या?’ यहां उन्होंने मुनव्वर का नाम नहीं लिया लेकिन इस पोस्ट से साफ है कि वह उनके ही बारे में बात कर रहे थे क्योंकि दोनों ही विनर्स पर पुलिस की नजर है।

मुनव्वर के साथ एल्विश ने खेला था क्रिकेट मैच

मुनव्वर और एल्विश ने शो के बाद साथ में एक चैरिटी के लिए क्रिकेट मैच खेला था, जिसकी तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसमें मुनव्वर और एल्विश की बॉन्डिंग को एल्विश के फैंस ने बिल्कुल पसंद नहीं किया। हालांकि बाद में एल्विश ने अपने फैंस से माफी मांगी थी और एक वीडियो जारी किया था जिसमें वह कहते हैं कि मुनव्वर की दोस्ती से ज्यादा उनके फैंस मायने रखते हैं। वहीं, एल्विश यादव की गिरफ़्तारी पर मुनव्वर से पूछा गया था तो उनका एक अलग रिएक्शन आया था और एक वीडियो भी वायरल हुई थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद खूब ट्रोल हुई थी बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट, अब जाकर तोड़ी अपनी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस में मजबूत प्रतिभागी बनकर उभऱी फरहाना भट्ट इस दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, ईरान...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵