back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के बीच शो ‘अनुपमा’ को लेकर एकता कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा – वे नंबर वन बने रहेंगे

टीवी का फेमस शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का प्रीमियर आज रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर स्‍ट्रीम होाग। एक बार फिर से एकता कपूर का ये आइकॉनिक शो धमाकेदार वापसी करने वाला है।

नई दिल्‍ली/ रफ्तार डेस्‍क । टीवी का फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की एक बार फिर धमाकेदार एंट्री होने वाली है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। यह शो कई सालों तक दर्शकों का सबसे ज्‍यादा पसंदीदा रहा है। एक बार फिर से एकता कपूर का ये आइकॉनिक शो धमाकेदार वापसी करने वाला है। 

इस बीच, शो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का प्रीमियर आज 29 जुलाई को रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर स्‍ट्रीम होाग। इस शो में कई पुराने कलाकार फिर से अपने अभिनय के जरिए दिल जीतने वाले है तो वही, कई नए स्टार्स की एंट्री होने वाली है। 

अभिनेत्री एकता कपूर का एक ताजा इंटरव्यू की खूब चर्चा हो रही है। इंटरव्यू में एकता ने ‘क्योंकि 2’ की वापसी पर ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली के नाखुश होने की बात पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

रूपाली गांगुली की नाराजगी पर क्‍या बोली एकता कपूर?

हाल ही में अभिनेत्री एकता कपूर ने एक मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में रुपाली और शो में अपने कलाकारों को लेकर खुलकर बात की है। ऐसे में एकता ने ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली के ‘क्योंकि 2’ की वापसी पर नाखुश होने को लेकर भी जवाब दिया। दरअसल, जब से शो ‘क्योंकि 2’ की वापसी की खबर सामने आई है, तब से ही ऐसी चर्चा है कि रूपाली नाखुश है। ऐसे में एकता ने इंटरव्यू में इन अफवाहों को दरकिनार कर दिया है। और इस बात पर निराशा व्यक्त की कि स्थिति को जिस तरह से दिखाया जा रहा है, वह बहुत निराशाजनक है। जबकि, इस तरह की बातों को बेमतलब ही हवा दी जा रही है। 

वह बहुत बड़ी स्टार 

एकता ने अपनी बात को खुलकर बोलते हुए कहा, ‘क्योंकि 2’ आने वाला है इसमे किसी को लेकर कुछ भी कहना अनुचित है। शो को लेकर कोई परेशान नही है। मुझे लगा कि इसमें बहुत बुरा स्वाद है। वह बहुत बड़ी स्टार हैं। अनुपमा, शो और इसके निर्माता राजन शाही ने वह कर दिखाया है जो पिछले सात सालों में कोई और नहीं कर पाया। 

ये बिल्कुल अनुचित है 

एकता ने आगे कहा कि, वे नंबर वन बने रहेंगे और उन्हें नंबर वन बने रहना चाहिए। हम अपनी कहानी बताने के उद्देश्य से आ रहे हैं।’ अपनी कहानी बताने के लिए। मुख्य किरदारों और मुख्य शो के बीच ये अनुचित तुलनाएँ करना बिल्कुल उचित नहीं है। एकता ने आगे कहा, ‘शो में महिलाओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना, कंटेंट को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना बिल्कुल अनुचित है।’

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...