back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को लेकर विजय देवरकोंडा सहित इन साउथ सेलेब्स पर कसा ED का शिकंजा, जानें पूरा मामला

साउथ सेलेब्य पर ईडी ने एक बड़ी कारवाई करते हुए 29 अभिनेताओं, सोशल मीडिया हस्तियों और प्रभावशाली लोगों के खिलाफ अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रवर्तन निदेशाल ईडी ने तेलंगाना के 29 फ़िल्मी सितारों, यूट्यूबर्स और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर के खिलाफ अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस लिस्ट में एक्टर विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, मंचु लक्ष्मी, प्रकाश राज, निधि अग्रवाल, अनन्या नागल्ला, प्रणीता सुभाष, यूट्यूबर हर्षा साई, बय्या सनी यादव और लोकल बॉय नानी सहित अन्य शामिल है। यह कार्रवाई साइबराबाद पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी एफआईआर के आधार पर की गई है। 

ईडी ने तेलंगाना के कई बड़े सितारों पर शिकंजा कसा है, इस सेलेब्स पर अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार करने का आरोप लगा है। मामले की शुरुआत तब हुई जब मियापुर के 32 साल के व्यवसायी फणिंद्र शर्मा ने शिकायत दर्ज की कई युवा और आम लोग इन सट्टेबाजी में पैसा लगा रहे हैं, जो मशहूर फ़िल्मी सितारों द्वारा प्रचारित किए जा रहे है। शिकायत के अनुसार, ये ऐप्स मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के परिवारों को आर्थिक संकट में डाल रहे है। साइबराबाद पुलिस ने 19 मार्च 2025 को 25 सितारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें भादंसं, तेलंगाना गेमिंग एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 

ईडी ने इस मामले को धन शोधन निवारण अधिनियम पीएमएलए कें तहत आगे बढ़ाया है, इन हस्तियों से प्रचार के लिए मिले भुगतान, वित्तीय लेनदेन और कर रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि, इन ऐप्स में हजारों करोड़ रुपये का लेनदेन शामिल है, जो युवाओं को आसान कमाई का लालच दे आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा रहा है। 

इसमें विजय देवरकोंडा की टीम ने साफ किया कि, उन्होंने केवल कौशल-आधारित गेमिंग प्लेटफॉर्म A23 का प्रचार किया था। जो साल 2023 में समाप्त हो चुका है। प्रकाश राज ने कहा कि उन्होंने 2016 में एक ऐप का प्रचार किया था। लेकिन बाद में इसे गलत मानकर इससे दूरी बना ली। राणा दग्गुबाती ने भी कानूनी अनुपालन की बात मानी है। यह मामला तेलुगु फिल्म उद्योग में अब एक बड़ा विवाद बन गया है इसमें ईडी की जांच से इन हस्तियों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का खतरा बढ़ गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...