back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डायरेक्‍टर अनुराग कश्‍यप ने बॉलीवुड फिल्ममेकर्स पर उठाई उंगली, ‘पुष्पा 2’ की तारीफ करते हुए लगाई फटकार

डायरेक्‍टर अनुराग कश्‍यप ने साउथ सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-2' की तारीफ कर अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड सिनेमा पर उठाया सवाल।

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। एक बार फिर हिंदी सिनेमा को लेकर डायरेक्‍टर अनुराग कश्‍यप ने फिल्ममेकर्स पर उठाई उंगली, हाल ही में एक इंटरव्यू में साउथ सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ की तारीफ कर अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड सिनेमा पर उठाया सवाल कहा, अब फिल्ममेकर्स ऐसी फिल्में बनाने में रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। बॉलीवुड फिल्मेकर्स का सारा ध्‍यान यूनिवर्स बनाने पर है जबकि उन्हें खुद अपने यूनिवर्स का पता नहीं है।

ऐसी फिल्में सुकुमार ही बना सकता हैं

हिंदी सिनेमा को लेकर डायरेक्‍टर अनुराग कश्‍यप ने बॉलीवुड सिनेमा पर उठाते हुए कहा, “उन्हें कुछ भी नहीं मालूम, वो पुष्पा जैसी फिल्में क्या बनाऐंगे। क्योंकि उन्हें ये नहीं मालूम कि फिल्ममेकिंग कैसे होती है। ऐसी फिल्में सुकुमार ही बना सकता हैं। साउथ में फिल्ममेकर्स पर इनवेस्ट किया जाता हैं और उन्हें वैसी चीजें प्रोवाईड कराई जाती हैं जिससे वैसी फिल्में बनाई जा सकें। हिंदी सिनेमा में तो हर कोई एक यूनिवर्स बनाने में लगा हुआ है। इसे कितने बेकार तरीके से बनाया गया हैा बस इसी पर इतराते रहते हैं उन्हें उसी पर इतना घमंड आ जाता है कि वो एक यूनिवर्स बना रहे हैं तो सोचने लगते हैं कि हम भगवान हैं।

अल्लू अर्जुन अब अपनी अगली फिल्म पर फोकस कर रहे हैं

सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ अभी तक बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों के आकंड़े पार चुकी हैं। इस फिल्म ने ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसें कई बड़े रिकॉर्ड़ तोड़ डाले हैं। अब इसकी नजर फिल्म ‘दंगल’ पर है जिसकी कमाई का रिकॉर्ड यह फिल्म जल्द ही तोड़ देगी। फिलहाल तो अल्लू अर्जुन अब अपनी अगली फिल्म पर फोकस कर रहे हैं।

कई बार स्थगित की गई थी यह फिल्म

‘पुष्पा-2’ की बात करे तो, निर्देशक सुकुमार नहीं चाहतें थें। कि फिल्म को बस पैसा बनाने के चक्कर में हड़बड़ी में ही रिलीज कर दिया जाए। कई बार स्थगित करने के बाद इस फिल्म को रिलीज किया गया। सुकुमार की यह तीसरी फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। और जल्द यह बाहुबली-2 के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सलीम खान का असली मास्टरपीस? जानिए IMDb पर ‘शोले’ से भी ऊंची रेटिंग पाने वाली फिल्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दिग्गज लेखक Salim Khan ने कई ऐसी फिल्में दीं, जिन्होंने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵