नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले से एक दिन पहले टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपने पति शोएब इब्राहिम और बेटे रूहान के साथ पहलगाम में छुट्टियां मना रहीं थीं। इस संबंध में एक्टर ने सोशल मीडिया हैंडल पर खुद और परिवार के सेफ होने की जानकारी दी है।
फैंस को खबर दी कि वो लोग सेफ हैं।
दीपिका और शोएब बेटे रुहान के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले से ठीक पहले ही वे वापस लौट आए थे। दोनों पिछले कुछ दिनों से अपने कश्मीर ट्रिप से लगातार तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे थे। लेकिन गनीमत रही कि हमले के दिन की सुबह ही दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो चुके थे। हमले से दो दिन पहले ही दीपिका ने पहलगाम में घूमते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने इस हमले पर रिएक्ट करते हुए फैंस को खबर दी थी कि वो लोग सेफ हैं।
शोएब ने लिखा -हम सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए हैं
शोएब ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपडेट शेयर करते हुए लिखा कि “हाय दोस्तों, आप सभी हमारी सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। हम सब सुरक्षित हैं, ठीक हैं, आज सुबह ही हम कश्मीर से निकल गए और हम सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए हैं। आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद।
9512744af0ab0a17882553494e8928c5-Shoaib Ibrahim.jpeg
शोएब की पोस्ट पर भड़के यूजर्स
शोएब इब्राहिम का यह पोस्ट ‘रेडिट’ पर वायरल होने के बाद यूजर्स जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ‘पूरा देश इस हमले पर रो रहा है और ये लोग कहने में बिजी हैं कि हम सेफ हैं और नया व्लॉग ला रहे हैं।’ एक और ने लिखा, ‘हद है ये आदमी अब भी नए ब्लॉग की बात कर रहा है। ये पागल है क्या? वहीं एक ने लिखा कि’असंवेदनशीलता का यह स्तर हैरान करने वाला है। इस त्रासदी को भी उन्होंने अपने कंटेंट के लिए मार्केटिंग के मौके में बदल दिया।





