back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिलजीत दोसांझ ने सरकार की एडवाइजरी पर कसा तंज, फैंस से बोले- प्रॉमिस करता हूं दूंगा दोगुना मजा..

दिलजीत दोसांझ इन दिनों देश के अलग-अलग राज्‍यों में घूम-घूमकर अपनी परफार्मेंस दे रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने दिलजीत के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। दिलजीत दोसांझ इन दिनों देश के अलग-अलग राज्‍यों में घूम-घूमकर अपनी परफार्मेंस दे रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने दिलजीत के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस उन्हें ड्रग्स या शराब से जुड़े गानों को गाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब दिलजीत ने इस नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फैंस को खुश करने की बात की है। 

एडवाइजरी पर दी यह प्रतिक्रिया

हाल ही में वायरल हो रहे दिलजीत दोझांस के वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि मैंने अपनी टीम से पूछा था कि क्या मेरे लिए कोई एडवाइजरी जारी की गई है। तो मेरी टीम ने कहा था कि सब ठीक है। जब मैं सुबह उठा तो पता चला मेरे खिलाफ एडवाइजरी जारी हो चुकी है। इसके बाद सिंगर ने फैंस को आश्वासन देते हुए कहा कि चिंता मत करो ये सारी एडवाइजरी मेरे लिए है। मैं आपको प्रॉमिस करता हूं कि आपको दोगुना मजा आएगा।

भगवान शिव को भी पीना पड़ा था विष 



दिलजीत ने आगे कहा कि भगवान शिव को भी अमृत छोड़कर विष पीना पड़ा था। इससे मुझे यह सीखने को मिला है कि दुनिया आप पर जहर ही फेंकेगी। यह आप पर निर्भर है कि आप इसे अपने अंदर आने देते हैं या नहीं।

लोगों का काम आपको टोकने का है 



दिलजीत ने आगे कहा कि लोगों का काम ही आपको टोकने का है। आप पर जहर फेंका जाएगा, लेकिन इसे अपने काम के बीच में कभी नहीं आने दें। ट्रोलर्स का काम ही आलोचना करने का है। लेकिन कभी अंदर से डिस्टर्ब नहीं होना। मेरा बस इतना ही कहना है कि मजा करो और इसे कभी भी अपने काम पर असर न पड़ने दो। दिलजीत के इस वीडियो को फैंस की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है।

बॉलीवुड में शराब पर बहुत सारे गाने बने हैं 



इसके अलावा दूसरे वीडियो में उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शराब पर बहुत सारे गाने बनते हैं। यह मुंबई है ना, यहां फिल्मों में बहुत सारे गाने हैं जो शराब पर हैं। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता। आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कितने गाने बनते हैं, लेकिन मेरे गाने इन दिनों सबसे ज्यादा धूम मचा रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

एकनाथ शिंदे से राज ठाकरे की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- मैं कल CM से मिल सकता हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपनी हालिया मुलाकात को लेकर उठे राजनीतिक कयासों पर साफ प्रतिक्रिया दी है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...