back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिलजीत ने सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी होने पर लड्डू बांटकर मनाया जश्न, वरुण और अहान को भी लगाया गले

एक बार फिर एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चां में आ गए है जहां उन्होनें फिल्म के स्टारकास्ट को लड्डू बांटकर जश्न मनाया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।बॉर्डर मूवी किसे नही याद होगा जिसे देखकर सभी के मन में देशभक्ति जाग जाती है जहां इसके गाने से लेकर स्टोरी ने बड़े-बूढ़े से लेकर युवाओं का दिल जीत लिया था। अब वहीं एक बार फिर बॉर्डर 2 अपने सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर आने को तैयार है जहां हाल ही में विवादों में रहे दिलजीत दोसांझ इस मूवी से एक बार फिर चर्चां में आ गए है जहां उन्होनें इस फिल्म के शूटिंग खत्म होने की खुशी में सभी स्टारकास्ट का मुहं मीठा करवाया है। इस दौरान सिंगर ने वरुण धवन और अहान शेट्टी को गले भी लगाया।

View this post on Instagram

अपने पंजाबी मूवी सरदार 3 से विवादों में रहे दिलजीत सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से एक बार फिर हाइलाइट हो गए है जहां हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद दिलजीत दोसांझ ने सेट पर लड्डू बांटकर जश्न मनाया। दिलजीत दोसांझ ने इस फिल्म को लेकर एक बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। जिसमें जानकारी अनुसार, दिलजीत दोसांझ अपने फैंस से इस फिल्म से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं। इन सब के बीच दिलजीत दोसांझ फिल्म के सेट से एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वे नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। दिलजीत दोसांझ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं दिलजीत दोसांझ के नए वीडियो में क्या खास है।

दिलजीत दोसांझ ने बांटे लड्डू

अपने नए वीडियो के लेकर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर से खबरों में आ गए है, जहां दिलजीत दोसांझ ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्होनें और उनकी पूरी स्टारकास्ट ने फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी कर ली है और इस मौके को उन्होंने अपने को-स्टार्स वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ लड्डू बांटकर और गले मिलकर सेलिब्रेट किया। ये बीटीएस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। जिसमें बॉर्डर का आइकॉनिक गाना संदेशे आते हैं बैकग्राउंड में बज रहा है। दोसांझ के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग खत्म होने के बाद फैंस का खुश नजर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’

बता दे, अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल भी अहम रोल में हैं। सनी देओल की ये फिल्म साल 2026 की 23 जनवरी को रिलीज होने वाली हैं। जिसमें दिलजीत दोसांझ भी नजर आनेवाले है। इस फिल्म में एक मीडिया के जानकारी के अनुसार, दिलजीत दोसांझ फिल्म में शहीद निर्मल जीत सिंह सेखों जी की भूमिका निभाने जा रहे है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तानी वायु सेनाके हवाई हमले से श्रीनगर एयर बेस की अकेले रक्षा करने के लिए मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। 

इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता हैं, जिसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा जे.पी. दत्ता के प्रोडक्शन हाउस फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1997 में आई फिल्म “बॉर्डर” का सीक्वल है। जो लोंगेवाला की लड़ाई 1971 की घटनाओं पर आधारित एक महाकाव्य युद्ध फिल्म थी। इसमें . पी. दत्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की कहानी थी, जिसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में काम किए थे। अब वहीं दिलजीत की बात करें तोउनके पास हनी त्रेहान द्वारा निर्देशित, पंजाब ’95” फिल्म भी लाइन में लगी हुई है। जिसे, सिख मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर बनाया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...